लाइव न्यूज़ :

एक्सीडेंटल प्राइमिनिस्टर: विवाद में फंसी फिल्म पर अनुपम खेर ने कहा-सिंह सभी भारतीयों के दिलों पर करेंगे राज

By भाषा | Updated: December 31, 2018 19:26 IST

फिल्म राजनीतिक विवादों के केंद्र में है। भाजपा ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से फिल्म का ट्रेलर साझा किया और कहा कि ‘एक परिवार ने 10 साल तक देश को किस प्रकार से बंधक बनाकर रखा यह उसकी दिलचस्प कहानी है।’

Open in App

बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर ने ‘ द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर’ में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का किरदार निभाने को अब तक की अपनी सबसे शानदार भूमिका बताते हुए कहा कि वास्तविकता और नकल के बीच मामूली फर्क होता है। खेर ने कहा कि फिल्म रिलीज होने के बाद पूर्व प्रधानमंत्री भारत के लोगों के दिलों में अपने लिए जगह बनाने लेंगे। यह फिल्म सिंह के पूर्व मीडिया सलाहकार संजय बारू की 2014 में इसी नाम से आई किताब पर आधारित है।

फिल्म राजनीतिक विवादों के केंद्र में है। भाजपा ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से फिल्म का ट्रेलर साझा किया और कहा कि ‘एक परिवार ने 10 साल तक देश को किस प्रकार से बंधक बनाकर रखा यह उसकी दिलचस्प कहानी है। 

कांग्रेस ने कहा कि 2019 के चुनाव से पहले यह भाजपा का ‘प्रोपेगेंडा’ है। हालांकि महाराष्ट्र युवा कांग्रेस ने शुरू में मांग की थी कि फिल्म को रिलीज करने से पहले उन्हें दिखाया जाए, लेकिन बाद में उन्होंने अपनी मांग को वापस ले लिया, क्योंकि पार्टी ने कहा कि वे फिल्म की रिलीज पर रोक की मांग नहीं करेगी।

फिल्म के ट्रेलर से लगता है कि सिंह को कांग्रेस की अंदरूनी राजनीति के पीड़ित के तौर पर दिखाया गया है, लेकिन खेर ने कहा कि फिल्मकारों ने संप्रग सरकार के 10 सालों को बहुत प्रामाणिकता से पेश किया है।

अभिनेता ने कहा, ‘‘ कांग्रेस पार्टी में कुछ वर्गों का मानना है कि ‘इसे गंभीरता से नहीं लिया जाना चाहिए और हमने फिल्म में उनका (सिंह का) मजाक बनाया है। मेरा मानना है कि फिल्म के बाद, वह (सिंह) भारत के सभी घरों और लोगों के दिलों में होंगे।’’ 

उन्होंने कहा, ‘‘ मुझे (विवादों की) उम्मीद थी। मेरा तर्क यह है कि कांग्रेस पार्टी को संजय बारू पर मुकदमा करना चाहिए था और किताब को प्रतिबंधित करना चाहिए था। यह चार साल से सार्वजनिक है।’’ खेर पूर्व प्रधानमंत्री की भूमिका निभाने के लिए हो रही तारीफों से खुश हैं।

अभिनेता ने कहा, ‘‘ वास्तविकता और नकल में बहुत मामूली फर्क होता है। मुझ पर जुनून सवार हो गया था और इसके लिए मैंने पूरी जान लगा दी थी। जब लोग कहते हैं कि ‘मैं उन्हीं की तरह लग रहा हूं’ तो यह एक अभिनेता के लिए बड़ी प्रशंसा है। मैंने नतीजों को हासिल करने के लिए सात-आठ महीने बहुत मेहनत की।’’ 

उन्होंने कहा कि यह किरदार निभाने का कोई मलाल नहीं है बल्कि यह उनकी शानदार भूमिका है। अभिनेता का मानना है कि विरोध-प्रदर्शन हर जगह होते हैं।

खेर ने कहा, ‘‘ अच्छे और बुरे दोनों तरह के लोग होंगे। सहिष्णु और असहिष्णु लोग भी होंगे। ‘आंधी’ जैसी फिल्में हैं जिन्हें प्रतिबंधित किया गया। कुछ किताबों को भी प्रतिबंधित किया गया।’’ एक जनवरी को रिलीज होने वाली फिल्म में अक्षय खन्ना बारू के किरदार में हैं।

टॅग्स :द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टरमनमोहन सिंहअनुपम खेर
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: उज्जैन में महाकाल के दर्शन कर भावुक हुए अनुपम खेर, शेयर किया खास अनुभव

कारोबार1 फरवरी को 9वां बजट पेश कर नया रिकॉर्ड बनाएंगी सीतारमण?, पूर्व पीएम देसाई पेश कर चुके हैं 10 बजट, स्वतंत्र भारत में बजट पेश करने से संबंधित महत्वपूर्ण तथ्य

कारोबार11 वर्षों में 20 लाख से अधिक लंबित पदोन्नतियों को मंजूरी?, 2004 से 2014 की अवधि में 7.22 लाख नियुक्तियां और 2014 के बाद से संख्या बढ़कर 10.96 लाख

बॉलीवुड चुस्की‘खोसला का घोसला 2’ में रवि किशन की एंट्री, अनुपम खेर ने जताई खुशी

बॉलीवुड चुस्कीVIRAL: अनुपम खेर ने किया 'तौबा तौबा' पर डांस, देखें वायरल वीडियो

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया