लाइव न्यूज़ :

ऋतिक रोशन और दीपिका ‘फाइटर’ में दिखेंगे साथ, पादुकोण ने लिखा-'सपना सच हो गया है'

By सतीश कुमार सिंह | Updated: January 11, 2021 14:55 IST

ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण लंबे समय से एक दूसरे के साथ काम करने के लिए उत्सुक थे। दीपिका को ऋतिक का केक खिलाते हुए वीडियो वायरल होने के बाद यह घोषणा की।

Open in App
ठळक मुद्देऋतिक रोशन ने अपने प्रशंसकों के लिए टीज़र इंस्टाग्राम पर शेयर किया।वर्ष 2014 में आई ‘बैंग-बैंग’ और वर्ष 2019 में यशराज फिल्म्स के बैनर तले आई सुपरहिट फिल्म ‘वार’ में साथ काम किया था। आनंद और उनकी पत्नी अपनी कंपनी मारफ्लिक्स के जरिये फिल्म निर्माण के क्षेत्र में उतरे हैं।

मुंबईः अभिनेता ऋतिक रोशन और अभिनेत्री दीपिका पादुकोण पहली बार एक साथ अभिनय करने जा रहे हैं। 

फिल्मकार सिद्धार्थ आनंद की फिल्म ‘फाइटर’ में दोनों काम कर रहे हैं। इस फिल्म को अगले साल 30 सितंबर को रिलीज करने की योजना है। यह फिल्म आनंद की रोशन के साथ तीसरी फिल्म होगी। अपने 47 वें जन्मदिन के अवसर पर, ऋतिक ने अपने प्रशंसकों के लिए टीज़र इंस्टाग्राम पर शेयर किया। यह फिल्म देशभक्ति पर आधारित है।

ट्विटर पर वीडियो को साझा करते हुए, ऋतिक ने लिखा MARFLIX विजन की #Fighter की झलक प्रस्तुत करता हूं। दीपिका के साथ के साथ मेरी पहली उड़ान की प्रतीक्षा करना। असाधारण, सभी तैयार हैं। मैं इस बढ़िया सफर के लिए तैयार हूं। आपको बता दें कि कल ऋतिक रोशन का बर्थडे था। ऋतिक ने  कहते है, "दुनिया में मिल जाए आशिक कई, पर वतन से हसीन सनम नहीं होता, हीरो में सिमट कर, सोने से लिपट कर मरते हैं कई, पर तिरंगे से खूबसूरत कफन नहीं होता।''

इससे पहले उन्होंने वर्ष 2014 में आई ‘बैंग-बैंग’ और वर्ष 2019 में यशराज फिल्म्स के बैनर तले आई सुपरहिट फिल्म ‘वार’ में साथ काम किया था। उल्लेखनीय है कि आनंद और उनकी पत्नी अपनी कंपनी मारफ्लिक्स के जरिये फिल्म निर्माण के क्षेत्र में उतरे हैं।

फिल्म के बारे में बात करते हुए, सिद्धार्थ आनंद ने कहा, "यह निश्चित रूप से भारतीय और वैश्विक दर्शकों के लिए मेरे पसंदीदा सितारों में से एक हैं। ऋतिक और दीपिका को एक साथ लाने के लिए मेरे जीवन का सबसे रोमांचक क्षण है। मैं रोमांचित हूं।

रविवार को अपना 47वां जन्मदिन मना रहे ऋतिक ने इंस्टाग्राम पर ‘फाइटर’ का टीजर साझा किया है जिसमें फिल्म की देशभक्ति की भावना को बताने के लिए उन्होंने आवाज दी है। पादुकोण ने भी इस फिल्म को साझा करते हुए लिखा, ‘‘सपना सच हो गया है।’’ 

उन्होंने आगे कहा, "MARFLIX के लिए हमारी दृष्टि भारत की एक्शन फिल्म प्रोडक्शन हाउस बनाने की है। यदि आप भारत में एक्शन फिल्मों के बारे में सोचते हैं, तो आपको MARFLIX सोचना चाहिए। यह हमारा प्रयास है और हम वहां पहुंचने के लिए कड़ी मेहनत करेंगे। अभी भी शुरुआती दिन हैं।" लेकिन यात्रा शुरू हो गई है। "

टॅग्स :ऋतिक रोशनदीपिका पादुकोणरणवीर सिंहराकेश रोशन
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

ज़रा हटकेआखिर क्यों मार्च महीना खत्म ही नहीं हो रहा?, फिर से सोचिए 2026 में अभी क्या-क्या हुआ?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!

ज़रा हटकेVIRAL: रणवीर सिंह का 'भूत' वाला लुक देख दंग रह गए लोग! Dhurandhar 2 का ये सीन उड़ा रहा होश

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल