लाइव न्यूज़ :

बॉलीवुड फ्लैशबैक: राजेश खन्ना के साथ काम करने वाली फरीदा जलाल ने छोटे पर्दे पर भी किया था कमाल

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: May 18, 2018 05:22 IST

बॉलीवुड में अभिनेत्री के बाद मां तक का किरदार निभाने वाली फरीदा जलाल का अपने समय की मशहूर सहअदाकारा रही हैं।

Open in App

मुंबई, 18 मईः बॉलीवुड में अभिनेत्री के बाद मां तक का किरदार निभाने वाली फरीदा जलाल बॉलीवुड इंडस्ट्री की जानी मानी अभिनेत्रियों में से एक है, फरीदा जलाल ने तकरीबन बॉलीवुड की 200 से भी अधिक फिल्मों में काम किया है। फरीदा जलाल ने बॉलीवुड के अलावा भी और जगह काम किया है। उन्होंने तमिल, तेलगु और इंग्लिश फिल्मों में भी काम किया था। इतना ही नहीं शरारत जैसे टीवी सीरियल में भी उन्होंने बेतरीन अभिनय को पेश किया था।

राजेश खन्ना के साथ की थी फिल्म

अपने करियर कि शुरुआत तो 1960 में ही कर ली थी, लेकिन उन्हें पहली फिल्म 1967 में तकदीर मिली थी।  फरीदा जलाल सुपरस्टार राजेश खन्ना के साथ भी अभिनेत्री के रूप में काम कर चुकी हैं। राजेश के साथ के उनके काम को जमकर पसंद भी किया गया था, लेकिन उन्होंने बॉलीवुड में सपोर्टिंग के रोल ज्यादा किये है, इसी लिए उन्हें सपोर्टिंग रोल के लिए ज्यादा जाना जाता है।

फरीदा की शादी

बॉलीवुड अभिनेत्री फरीदा जलाल ने अभिनेता तारेरेज बरमवार के साथ 1978 में शादी की थी, लेकिन फरीदा के पति की 2003 में मौत हो गयी थी, अब ये अपने बेटे के साथ ही रहती है। फरीदा की इस वक़्त उम्र तकरीबन 69 साल हो गयी है, समय के साथ साथ उनके शरीर में भी काफी बदलाव आ गए हैं, अपने जमाने में उनकी बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्रियों में शुमार था, लेकिन वह इस समय काफी बूढ़ी हो गयी हैं और अब फरीदा जलाल को चलने फिरने में काफी दिक्कत रहती है। मौत की उड़ी अफवाल

कुछ समय पहले फरीदा की मौत की खबरें जमकर उड़ी थीं। सोशल मीडिया पर छा गया था कि फरीदा की मौत हो गई है। अंत में उनको खुद इन खबरों का खंडन करना पड़ा था। उन्होंने कहा था कि मैं नहीं जानती ये अफवाह कहां से फैली। पहले तो ये सुनकर मैं सिर्फ हंसी, लेकिन इसके बाद करीब 30 मिनट तक मेरा फोन लगातार बजता रहा। हर कोई मेरी सेहत के बारे में जानना चाहता था। ये काफी तकलीफदेह था।'

अभिनेत्री का करियर

हिंदी फ़िल्मो के साथ-साथ तेलुगु, तमिल, और इंग्लिश फिल्मों में भी काम किया है| फरीदा ने अपने कॅरियर की शुरुआत फिल्म 'तक़दीर' (1967) से की| 'पारस', 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे', 'राजा हिंदुस्तानी' इन फिल्मों में फरीदा के किरदार को बहुत पसंद किया गया।

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें!

टॅग्स :बर्थडे स्पेशलहैप्पी बर्थडे
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयोगी आदित्यनाथ ने गुरु गोबिंद सिंह की जयंती पर किया नमन, बोले- "उनका संघर्ष निर्भीकता के मार्ग पर अडिग रहने की प्रेरणा"

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान ने मनाया 60वां जन्मदिन, फार्महाउस में मीडिया के साथ काटा केक

बॉलीवुड चुस्कीबर्थडे से पहले सलमान खान ने दिखाए मसल्स, फैंस बोले– भाईजान हो तो ऐसे

ज़रा हटकेVIDEO: युवराज का बर्थडे और हरभजन की शरारत, वीडियो देखकर चौंक जाओगे!

बॉलीवुड चुस्की‘मेरे प्रिय धरम जी’, धर्मेंद्र के 90वें बर्थडे पर हेमा मालिनी का मैसेज हुआ वायरल!

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया