लाइव न्यूज़ :

अमेजन प्राइम वीडियो पर 'तूफान' लेकर आ रहे हैं फरहान अख्तर, इस दिन होगी रिलीज

By अनिल शर्मा | Updated: June 16, 2021 15:19 IST

Open in App
ठळक मुद्देफरहान ने बुधवार को ट्विटर पर फिल्म रिलीज की नई तारीख की जानकारी दी'तूफान' 16 जुलाई को रिलीज होगीफिल्म का निर्माण फरहान अख्तर और निर्माता रितेश सिधवानी ने किया है

मुंबई, 16 जून (भाषा) फरहान अख्तर अभिनीत फिल्म ‘तूफान’ 16 जुलाई को ‘अमेजन प्राइम वीडियो’ पर रिलीज होगी। राकेश ओमप्रकाश मेहरा के निर्देशन में बनी फिल्म पहले 21 मई को ऑनलाइन मंच पर रिलीज होने वाली थी, लेकिन रिलीज की तारीख कोविड-19 के कारण आगे बढ़ा दी गई थी।

फिल्म में मुक्केबाज की भूमिका निभाने वाले फरहान ने बुधवार को ट्विटर पर फिल्म रिलीज की नई तारीख की जानकारी दी। अख्तर ने सोशल मीडिया मंच पर लिखा, ‘‘ नम्रता, प्यार और देश के खूबसूरत लोगों के जुझारूपन को समर्पित हमारी फिल्म 'तूफान' 16 जुलाई को रिलीज होगी। ’’ फिल्म का निर्माण फरहान अख्तर और निर्माता रितेश सिधवानी के बैनर ‘एक्सेल एंटरटेनमेंट’ और मेहरा के ‘आरओएमपी पिक्चर्स’ के बैनर तले किया गया है।

 तूफान की कहानी प्रेरणास्पद कहानी मुंबई के डोंगरी इलाके में पैदा हुए एक अनाथ लड़के अज्जू की जिंदगी के इर्द-गिर्द घूमती है, जो बड़ा होकर लोकल गुंडा बन जाता है। एक तेजदिमाग, शोख और नरमदिल लड़की अनन्या से मुलाकात के बाद उसका जीवन बदल जाता है। अज्जू पर अनन्या का भरोसा उसे अपना जुनून तलाशने के लिए प्रेरित करता है और वह बॉक्सिंग चैंपियन अजीज अली बनने के अपने सफर पर निकल पड़ता है।

फिल्म ‘तूफान’ में परेश रावल, सुप्रिया पाठक कपूर, मृणाल ठाकुर और हुसैन दलाल भी नजर आएंगे। अख्तर और मेहरा इससे पहले 2013 में आई महान भारतीय धावक मिल्खा सिंह की बायोपिक ‘भाग मिल्खा भाग’ में भी एकसाथ काम कर चुके हैं।

टॅग्स :फरहान अख़्तरबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!