लाइव न्यूज़ :

फरहान अख्तर ने शिबानी संग कर ली सगाई, इस महीने में लेंगे फेरे

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: January 10, 2019 08:42 IST

Open in App

फरहान अख्तर बुधवार 9 जनवरी को 45 साल के हो गए. इस मौके पर उनकी निजी जिंदगी को लेकर नई खबर यह आ रही है कि उन्होंने हाल ही में अपनी गर्लफ्रेंड शिबानी दांडेकर से से चोरी-छिपे सगाई कर ली है. हेयर स्टाइलिस्ट अधुना भबानी के साथ 16 साल का शादीशुदा रिश्ता तोड़कर फरहान पिछले कुछ महीनों से शिबानी को डेट कर रहे हैं.

दोनों हर जगह साथ नजर आते हैं और उनके जल्द शादी करने की खबरें भी आ रही हैं. एक रिपोर्ट की मानें तो दोनों इसी साल मार्च या अप्रैल में शादी कर सकते हैं. आजकल यह कपल किसी अच्छे वेडिंग प्लानर की तलाश कर रहा है, ताकि अपनी जिंदगी के सबसे खास दिन को और भी खास बना सके. दोनों ने न्यू ईयर का जश्न भी साथ ही मनाया था.

इस समय खबर यह भी आई थी कि फरहान के बच्चे शिबानी को काफी पसंद करते हैं. ऐसे में दोनों की तरफ से लिया जा रहा शादी का स्टेप बेहद अहम माना जा रहा है. जहां तक वर्कफ्रंट की बात है तो फरहान जल्द ही फिल्म 'द स्काई इज पिंक' में नजर आने वाले हैं. इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा और जायरा वसीम भी हैं.

शर्टलेस तस्वीर शेयर करके दी बधाई फरहान अख्तर के 45 वें जन्मदिन पर उनकी गर्लफ्रेंड शिबानी दांडेकर ने एक खास तस्वीर शेयर करके फरहान को बधाई दी है. इस तस्वीर में फरहान जहां शर्टलेस नजर आ रहे हैं, वहीं शिबानी बिकिनी में हैं. फरहान के बाए बाइसेप्स पर टैटू नजर आ रहा है. इस तस्वीर के साथ शिबानी ने कैप्शन में लिखा है, ''क्योंकि दुनिया का सबसे कुल टैटू इनके पास है और इसलिए भी क्योंकि आज इनका जन्मदिन है. हैप्पी बर्थडे माई स्वीट ग्रम्प्स. एक्सक्लूसिव!''

टॅग्स :फरहान अख़्तर
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीमणिपुरी फिल्म ‘बूंग’ ने लंदन में प्रतिष्ठित बाफ्टा पुरस्कार जीता?, फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर ने मारी बाजी?

बॉलीवुड चुस्कीनाम सुनकर कांप जाते थे चीनी... मेजर शैतान सिंह की भूमिका निभाएंगे एक्टर फरहान अख्तर, फिल्म '120 बहादुर'

बॉलीवुड चुस्कीDon-3: पता चल गई 'डॉन-3' की कहानी! शाहरुख खान की जगह रणवीर सिंह को लेने की वजह भी फरहान अख्तर ने बताई

बॉलीवुड चुस्कीहबी निक जोनस के साथ प्रियंका चोपड़ा पहुंची फरहान अख्तर के घर, जानें इस खास मुलाकात के पीछे का राज

बॉलीवुड चुस्कीDon 3: रणवीर सिंह और कियारा आडवाणी स्पेशल ट्रेनिंग करेंगे, थाईलैंड के विशेषज्ञों से सीखेंगे एक्शन, निर्देशक फरहान अख्तर का ये है प्लान

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया