लाइव न्यूज़ :

साध्वी प्रज्ञा पर ट्वीट के कारण ट्रोल हुए फरहान अख्तर ने दिया जवाब, कहा- जिसने इतिहास गलत समझा उसे गले लगा रहे हो

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: May 20, 2019 08:34 IST

फरहान अख्तर ने 19 मई को भोपाल के वोटर्स से साध्वी को वोट न करने की अपील की। गलत तारीख पर ट्वीट करने के लिए उन्हें काफी ट्रोल किया गया था।

Open in App
ठळक मुद्देफरहान ने खुद के ट्रोल होने के बाद अपना पक्ष सोशल मीडिया पर लिखा हैगलत ट्वीट करने के कारण फरहान 19 मई को ट्रोल हो गए थे

रविवार को लोकसभा चुनाव के सातवें चरण का चुनाव भी समाप्त हो गया है। लेकिन इसी बीच एक्टर फरहान अख्तर ने प्रज्ञा ठाकुर को लेकर ट्वीट किया था। जिस कारण से वह जमकर ट्रोल हुए। अब इस पर फरहान ने अपना पक्ष सोशल मीडिया पर रखा है।

भोपाल में 12 मई को वोट पड़ चुके हैं। यहां से बीजेपी की तरफ से साध्वी प्रज्ञा चुनावी मैदान में उतरी हैं। ऐसे में फरहान ने 19 मई को भोपाल के वोटर्स से साध्वी को वोट न करने की अपील की। गलत तारीख पर ट्वीट करने के लिए उन्हें काफी ट्रोल किया गया था। 

अब फरहान ने ट्रोल्स का जवाब सोशल मीडिया पर कड़ा रूख अपनाते हुए दिया है।इस ट्वीट में फरहान ने एक बार फिर साध्वी प्रज्ञा को निशाना बनाया है। फरहान ने लिखा, 'हमने तारीख गलत समझ ली तो गला पकड़ लिया, जिसने इतिहास गलत समझा उसे गले लगा रहे हो।'

जानें क्या है मामला

दरअसल फरहान ने भोपाल में चुनाव के एक हफ्ते बाद भोपाल के लोगों से वोट करने की अपील की है। फरहान ने ट्वीट करके लिखा, 'प्रिय भोपाल के मतदाताओं, यही वह टाइम है जब आप अपने शहर को एक और गैस त्रासदी से बचा सकते हो.' #SayNoToPragya #SayNoToGodse #RememberTheMahatma #ChooseLoveNotHate' उनके इस ट्वीट के बाद सोशल मीडिया पर लोग उनका मजाक उड़ा रहे हैं। 

बता दें 12 मई को भोपाल में मतदान हो चुका है मगर फरहान अख्तर ने 19 मई को वहां के लोगों से वोटिंग की अपील की है। जिस वजह से उनके फैंस इस ट्वीट पर तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। 

 

टॅग्स :फरहान अख़्तरलोकसभा चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीमणिपुरी फिल्म ‘बूंग’ ने लंदन में प्रतिष्ठित बाफ्टा पुरस्कार जीता?, फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर ने मारी बाजी?

भारतLok Sabha polls: एनडीए को अगले आम चुनाव में 400 सीट?, केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा-विपक्ष की सीट कम होंगी, सामाजिक न्याय देने वाला बजट

बॉलीवुड चुस्कीनाम सुनकर कांप जाते थे चीनी... मेजर शैतान सिंह की भूमिका निभाएंगे एक्टर फरहान अख्तर, फिल्म '120 बहादुर'

बॉलीवुड चुस्कीDon-3: पता चल गई 'डॉन-3' की कहानी! शाहरुख खान की जगह रणवीर सिंह को लेने की वजह भी फरहान अख्तर ने बताई

भारतModi New Cabinet Nityanand Rai: 1981 से संघ परिवार से जुड़े, एबीवीपी में शामिल, जानें कौन हैं नित्यानंद राय

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?