लाइव न्यूज़ :

फरहान अख्तर ने मेडिकल वर्कर्स के लिए भेजी PPE किट्स, दिया ये खास मैसेज

By भाषा | Updated: May 20, 2020 15:38 IST

फरहान अख्तर अपनी आने वाली फिल्म 'तूफान' को लेकर काफी चर्चा में हैं। इस फिल्म के लिए उन्होंने काफी मेहनत की है और दमदार बॉडी बनाई है।

Open in App
ठळक मुद्देफरहान ने अस्पताल भेजे जाने के लिए तैयार रखे पीपीई किट के डिब्बों की तस्वीर मंगलवार को ट्वीट की थी। इससे पहले फरहान फिल्म 'तूफान' का फर्स्ट लुक शेयर कर चुके हैं।

अभिनेता एवं फिल्मकार फरहान अख्तर ने कहा कि उन्होंने निजी सुरक्षा उपकरण (पीपीई) की खेप कामा अस्पताल भेजी है। अभिनेता ने हाल ही में 1000 पीपीई किट कोरोना वायरस के खिलाफ जंग लड़ रहे स्वास्थ्य पेशेवरों को भेजने की घोषणा की थी। वह, फिल्म जगत की चर्चित हस्तियों द्वारा अतिरिक्त पीपीई किट के लिए पैसे इकट्ठे करने के लक्ष्य से शुरू की गई पहल ‘ट्रिंग’ का भी हिस्सा हैं। फरहान ने अस्पताल भेजे जाने के लिए तैयार रखे पीपीई किट के डिब्बों की तस्वीर मंगलवार को ट्वीट की थी।

उन्होंने लिखा, ‘‘ यह बताते हुए खुश हूं कि हमारी पीपीई किट की खेप मुम्बई के कामा अस्पताल के लिए भेज दी गई है। योगदान देने वाले सभी लोगों का शुक्रिया। यह, कोरोना वायरस के खिलाफ अपनी जान जोखिम में डाल कर अग्रिम मोर्चे पर जंग लड़ रहे चिकित्सा कर्मियों को सुरक्षित रखने में मदद करेगा। 

फरहान अख्तर अपनी आने वाली फिल्म 'तूफान' को लेकर काफी चर्चा में हैं। इस फिल्म के लिए उन्होंने काफी मेहनत की है और दमदार बॉडी बनाई है। फरहान अख्तर ने अपनी इस फिल्म का अब फ्रंट लुक शेयर किया है। इस फोटो में फरहान शानदार लुक में नजर आ रहे हैं और उनकी बॉडी भी काफी दमदार नजर आ रही है। इससे पहले फरहान फिल्म 'तूफान' का फर्स्ट लुक शेयर कर चुके हैं।

टॅग्स :फरहान अख़्तरबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!