लाइव न्यूज़ :

फरहान अख्तर की 'तूफान' को बॉयकॉट करने की उठी मांग, ट्विटर पर हुआ ट्रेंड; जानिए वजह

By अनिल शर्मा | Updated: July 10, 2021 11:33 IST

फिल्म में फरहान अख्तर और मृणाल ठाकुर मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म में फरहान अख्तर के किरदार का नाम अजील अली है जबकि मृणाल ठाकुर पूजा शाह के रूप में नजर आएंगी। पूजा को अजीज अली की प्रेमिका और पत्नी के रूप में दिखाया गया है जिसको लेकर कुछ लोग आपत्ति कर रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देफरहान अख्तर की फिल्म तूफान को ट्विटर पर बॉयकॉट की उठी मांगकुछ लोगों का कहना है कि इसमें लव जिहाद को दिखाया गया हैफरहान अख्तर एक मुस्लिम तो मृणाल ठाकुर एक हिंदू लड़की के रूप में हैं जिसपर विवाद हो रहा है

फरहान अख्तर की अपकमिंग फिल्म तूफान को लेकर विवाद पैदा हो गया है। सोशल मीडिया पर इसको बॉयकॉट करने की मांग कर रहे हैं। कुछ ट्विटर यूजर्स का कहना है कि इसमें लव जिहाद को दिखाया गया है। फिल्म में फरहान अख्तर और मृणाल ठाकुर मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म में फरहान अख्तर के किरदार का नाम अजील अली है जबकि मृणाल ठाकुर पूजा शाह के रूप में नजर आएंगी। पूजा को अजीज अली की प्रेमिका और पत्नी के रूप में दिखाया गया है जिसको लेकर कुछ लोग आपत्ति कर रहे हैं।

वहीं कुछ लोग सीएए और एनआरसी के मुद्दो को लेकर भी फरहान अख्तर की फिल्म तूफान का विरोध कर रहे हैं। कुछ का कहना है कि फरहान ने सीएए और एनआरसी का विरोध किया था इसलिए इसकी फिल्मों को बॉयकॉट करेंगे। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर भी रिलीज किया गया है जिसमें फरहान अख्तर की एक्टिंग की लोग तारीफ कर रहे हैं। वहीं अब फिल्म के किरदारों को लेकर विवाद हो रहा है।

एक यूजर ने लिखा- भारत के हिंदू बहुल देश में आज वेब सीरीज, मूवी, सोशल मीडिया आदि माध्यमों से हिंदू धर्म, हिंदू देवी-देवताओं और हिंदू रीति-रिवाजों का अपमान और मजाक का सिलसिला बदस्तूर जारी है। इन मुद्दों को रोकने का एकमात्र उपाय हिंदुओं की एकता है, इसलिए समर्थन करें।

दक्षिण मुंबई के नागपाड़ा में फिल्माई गई ‘तूफान’ का निर्देशन राकेश ओमप्रकाश मेहरा ने किया है और इसकी पटकथा अंजुम राजाबाली और विजय मौर्य ने लिखी है। यह फिल्म 16 जुलाई को अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी। डोंगरी की सड़कों के अजीज अली उर्फ अज्जू भाई नाम के एक गुंडे के एक प्रेरणादायक खेल ड्रामा के तौर पर प्रचारित ‘तूफान’ मुक्केबाजी की पृष्ठभूमि पर बनी फिल्म है।

टॅग्स :फरहान अख़्तरबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!