लाइव न्यूज़ :

यामी गौतम से फैंस ने पूछा, क्या आप ड्रग्स लेती हैं? तो एक्ट्रेस ने दिया शानदार जवाब

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: October 12, 2020 09:02 IST

फैंस ने यामी गौतम से कई दिलचस्प सवाल पूछे. उनसे एक सवाल ड्रग्स लेने संबंधी भी पूछा गया. पिछले कुछ दिनों से बॉलीवुड में ड्रग्स के इस्तेमाल पर काफी चर्चा चल रही है

Open in App
ठळक मुद्देयामी गौतम की फिल्म 'गिन्नी वेड्स सनी' हाल ही में रिलीज हुई है.यामी ने छोटे पर्दे से अपने करियर की शुरूआत की थी

यामी अब तक कई शानदार फिल्मों में काम कर चुकी हैं. यामी ने छोटे पर्दे से अपने करियर की शुरूआत की थी, लेकिन अब वह बड़े पर्दे पर भी छा चुकी हैं. यामी गौतम की फिल्म 'गिन्नी वेड्स सनी' हाल ही में रिलीज हुई है. इस फिल्म को मिले-जुले रिव्यू मिल रहे हैं, लेकिन यामी की परफॉर्मेंस की काफी तारीफ हो रही है.

यामी ने इस फिल्म के रिलीज होने के बाद ट्विटर पर फैंस के लिए हैशटैग आस्क वाईजी सेशन रखा. इसमें फैंस ने यामी गौतम से कई दिलचस्प सवाल पूछे. उनसे एक सवाल ड्रग्स लेने संबंधी भी पूछा गया. पिछले कुछ दिनों से बॉलीवुड में ड्रग्स के इस्तेमाल पर काफी चर्चा चल रही है. लोगों का मानना है कि कई बॉलीवुड सितारे कथित तौर पर ड्रग्स का इस्तेमाल करते हैं.

ऐसे में एक फैन ने यामी से पूछ लिया कि क्या वह ड्रग्स का इस्तेमाल करती हैं? फैन ने कहा, ''मुझे पता है कि ओपन प्लेटफॉर्म पर ऐसा सवाल पूछना काफी बेवकूफाना है, लेकिन अगर आप लेती हों तो मेरा दिल टूट जाएगा. अपने फैंस के लिए बोल दीजिए कि आप नहीं लेती हैं.''

इसके जवाब में यामी ने लिखा, ''नहीं, मैं ड्रग्स नहीं लेती और इसके सख्त खिलाफ हूं. ड्रग्स को ना कहिए.'' इस सेशन के दौरान कुछ फैंस ने यामी से उनकी अपनी खास फिल्म के बारे में भी पूछा, जिसके जवाब में उन्होंने 'उरी : द सर्जिकल स्ट्राइक' का नाम लिया.

यामी ने अपने फेवरेट क्रिकेटर के तौर पर एमएस धोनी और राहुल द्रविड़ का नाम बताया और फेवरेट स्ट्रीट फूड में पापड़ी चाट का नाम लिया. एक और सवाल के जवाब में यामी ने बताया कि अगर वह अभिनेत्री न बनतीं तो शायद वह आईएएस बनना चाहतीं.

टॅग्स :यामी गौतम
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीधुरंधर 2 में छुपे हैं इतने बड़े सरप्राइज! ये नए किरदार देख दिमाग घूम जाएगा

बॉलीवुड चुस्कीArticle 370 Box Office: यामी गौतम की आर्टिकल 370 की कमाई में आई गिरावट, 12 दिनों में कमाए इतने करोड़

बॉलीवुड चुस्कीArticle 370 Box Office: यामी गौतम की आर्टिकल 370 की धुआंधार कमाई, 11 दिनों में कमाए इतने करोड़

बॉलीवुड चुस्कीArticle 370 Box Office: चौथे दिन धीमी पड़ी यामी गौतम की फिल्म आर्टिकल 370 की कमाई, देखें बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

बॉलीवुड चुस्कीArticle 370 Box Office Collection Day 1: आर्टिकल 370 ने तोड़ा द कश्मीर फाइल्स का रिकॉर्ड, बॉक्स ऑफिस पर झमाझम बरसे नोट

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार