लाइव न्यूज़ :

ओटीटी पर रिलीज हुई 'एनिमल' से फैंस हैं नाखुश, इंतजार कर रहे लोगों ने घोटाला बता दिया, जानें वजह

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: January 27, 2024 17:26 IST

नेटफ्लिक्स पर हाल ही में आया संस्करण वही है जो लोगों को सिनेमाघरों में देखने को मिला था। प्रशंसक ओटीटी वर्जन में कुछ इंटिमेट सीन की उम्मीद लगाए बैठे थे जो नहीं हैं। इससे प्रशंसकों को निराशा हुई है।

Open in App
ठळक मुद्दे एनिमल सिनामेघरों में धूम मचाने के बाद अब ओटीटी पर भी रिलीज हो चुकी हैसंस्करण वही है जो लोगों को सिनेमाघरों में देखने को मिला थाइससे प्रशंसकों को निराशा हुई है

Animal OTT Release: संदीप वांगा रेड्डी के निर्देशन में बनी रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल सिनामेघरों में धूम मचाने के बाद अब ओटीटी पर भी रिलीज हो चुकी है। नेटफ्लिक्स पर हाल ही में एनिमल की स्ट्रीमिंग शुरु हुई है। लेकिन जो फैंस लंबे समय से इसके ओटीटी पर आने का इंतजार कर रहे थे वो निराश हैं। फैंस को उम्मीद थी ओटीटी वर्जन में कुछ ऐसे दृश्य देखने को मिलेंगे जो थियेटर में सेंसर के कारण नहीं देखने को मिले थे। 

संदीप रेड्डी वांगा की एनिमल में रणबीर कपूर, रश्मिका मंदाना, अनिल कपूर और बॉबी देओल मुख्य भूमिका में थे। दिसंबर में स्क्रीन पर आई ये फिल्म  2023 की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में से एक साबित हुई। हालांकि खून खराबे वाले दृश्यों को महिलाओं को कमतर दिखाने के लिए फिल्म की आलोचना भी हुई। इसके कई सीन सेंसर भी किए गए थे। कहा जा रहा था कि चूकि ओटीटी पर सेंसर बोर्ड की कैंची नहीं चलती इसलिए जब फिल्म वहां आएगी तब इसका एक्टेंडेड वर्जन देखने को मिलेगा। लेकिन ऐसा नहीं हुआ और फैंस इस बात से निराश हैं।

नेटफ्लिक्स पर हाल ही में आया संस्करण वही है जो लोगों को सिनेमाघरों में देखने को मिला था। प्रशंसक ओटीटी वर्जन में कुछ इंटिमेट सीन की उम्मीद लगाए बैठे थे जो नहीं हैं।  इससे प्रशंसकों को निराशा हुई है। 

लोगों ने ओटीटी पर एनिमल के रिलीज होने के बाद मजेदार प्रतिक्रियाएं भी दीं। किसी ने कहा कि इतना इंतजार किया फिर भी वही चीज मिली। तो किसी ने कहा कि एनिमल एक्सटेंडेड कट एक घोटाला है। बता दें कि एनिमल का थियेटर वर्जन 3 घंटे 23 मिनट का था जबकि नेटफ्लिक्स का रनटाइम तीन घंटे 24 मिनट है। 

बता दें कि  रणबीर कपूर की जबरदस्त ब्लॉकबस्टर ने बॉक्स ऑफिस पर 900 करोड़ से ज्यादा की कमाई की। हालांकि इसके कम से कम एक हजार करोड़ कमाने की उम्मीद थी। एनिमल ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 653 करोड़ की शानदार कमाई की। ओवरसीज मार्केट में इसने ग्रॉस 257 करोड़ का बिजनेस किया। दोनों को मिलाकर वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर कमाई 910  करोड़ हुई।

टॅग्स :हिन्दी सिनेमा समाचाररणबीर कपूरनेटफ्लिक्सबॉबी देओलबॉक्स ऑफिस कलेक्शन
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!

बॉलीवुड चुस्कीज्योति सिंह के साथ नहीं रहना चाहता और मुझे तलाक चाहिए?, भोजपुरी फिल्म अभिनेता और गायक पवन सिंह ने अदालत में कहा?