लाइव न्यूज़ :

फैन ने हाथ काटकर लिखा सोनू सूद का नाम, एक्टर ने कहा- ये मेरा दिल तोड़ रहा है....

By अमित कुमार | Updated: June 17, 2020 21:47 IST

एक फैन ने अपना हाथ पर खून से सोनू सूद का नाम लिखाकर उनके प्रति अपने प्यार का इजहार किया है। लेकिन फैन की यह हरकत सोनू को नागवार गुजरी है।

Open in App
ठळक मुद्देएक शख्स ने सोनू सूद को ट्वीट कर कहा कि उसने अपने हाथ पर खून से उनका नाम लिखवा लिया है। फैन की इस हरकत को देखकर सोनू सूद काफी डर गए हैं।सोनू सूद ने एक लंबी पोस्ट के जरिए लोगों से इस तरह की हरत न करने की अपील की।

बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद इन दिनों जितना संभव हो सके लोगों की सहायता करने का प्रयास कर रहे हैं। लॉकडाउन के कारण लोगों की जिंदगी पहले से काफी बदल गई है। प्रवासी मजदूरों के अलावा भी कई जिंदगियों पर लॉकडाउन ने अपना गहरा असर छोड़ा है। अब तक हजारों मजदूरों और छात्रों को उनके घर भेजने वाले सोनू सूद को अक्सर लोग अपनी परेशानी बताते रहते हैं। 

हाल ही में एक शख्स ने सोनू सूद को ट्वीट कर कहा कि उसने अपने हाथ पर खून से उनका नाम लिखवा लिया है। फैन ने सोनू सूद की तरफ अपने प्यार का इजहार किया है। लेकिन फैन की इस हरकत को देखकर सोनू सूद काफी डर गए हैं। उन्होंने एक लंबी पोस्ट के जरिए लोगों से इस तरह की हरत न करने की अपील की। सोनू ने ट्वीट कर कहा- मैं भीख मांगता हूं, आप ऐसा मत कीजिए। ये मेरा दिल तोड़ता है। मुझे पता है कि आप सभी मुझसे प्यार करते हैं। लेकिन ऐसे कदम मुझे दुख देते हैं। आप चाहे तो मैं आप से मिल सकता हूं, लेकिन ऐसा मत कीजिए।

सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं सोनू

सोनू सूद की तारीफ इन दिनों हर जगह हो रही है। सोनू सूद लगातार प्रवासी मजदूरों को उनके घर पहुंचाने का काम कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर लोग सोनू को अपनी परेशानी बताते हैं और इसके बाद वह उन्हें मदद का भरोसा देते हैं। ऐसा अब तक कई बार हो चुका है। लोग ट्विटर के जरिए भी सोनू सूद से सहायता मांग रहे हैं, जिसका एक्टर पूरा रिस्पांस दे रहे हैं। 

सोनू सूद को मिला भगवान का दर्जा

सोनू इन दिनों असली हीरो की तरह से काम कर रहे हैं। दिन-प्रतिदिन सोनू सूद की फैन फॉलोइंग बढ़ती ही जा रही है। यहां तक कि कुछ लोगों ने तो सोनू सूद को भगवान का दर्जा दे दिया है और वह रोज उनकी आरती-पूजा कर रहे हैं। 

टॅग्स :सोनू सूदबॉलीवुड हीरोबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!