लाइव न्यूज़ :

'फैमिली मैन 3' के एक्टर रोहित बसफोर का निधन, झरने के पास मिला शव; दोस्तों के साथ जंगल घूमने निकले थे एक्टर

By अंजली चौहान | Updated: April 29, 2025 15:01 IST

Rohit Basfore Death: 'फैमिली मैन 3' के अभिनेता रोहित बसफोरे रविवार को रहस्यमय परिस्थितियों में मृत पाए गए। परिवार ने इसे हत्या बताया है और जांच की मांग की है।

Open in App

Rohit Basfore Death: बॉलीवुड एक्टर रोहित बसफोर का मंगलवार को निधन हो गया है। रोहित जो कि मनोज बाजपेयी की फिल्म 'फैमिली मैन' की तीसरी किस्त में काम कर चुके थे उनका शव संदिग्ध परिस्थितियों में गुवाहाटी की एक झरने के पास मिला। मूल रूप से असम के एक्टर जंगल में दोस्तों संग घूमने निकले थे लेकिन उनकी मौत हो गई। जिसने सभी को झकझोर कर रख दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रोहित दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने गए थे, लेकिन गुवाहाटी झरने के पास उनका शव मिला। अभिनेता के परिवार ने इसे दुर्घटना नहीं बल्कि साजिशन हत्या करार दिया है और पुलिस से गहन जांच की मांग की है।

रोहित दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने गए थे

मूल रूप से असम के रहने वाले रोहित कुछ महीने पहले ही मुंबई से अपने गृहनगर लौटे थे। रविवार दोपहर करीब 12:30 बजे वे अपने दोस्तों के साथ गरभंगा जंगल में पिकनिक मनाने के लिए निकले थे। उन्होंने इस छोटी सी सैर के बारे में परिवार को बताया था। लेकिन दोपहर बाद जब उनका फोन बंद आया और उनसे संपर्क नहीं हो पाया तो परिवार की चिंता बढ़ गई।

कुछ देर बाद रोहित के एक दोस्त ने परिवार को फोन कर बताया कि दुर्घटना हो गई है। अभिनेता को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने तुरंत स्टेट डिजास्टर रिस्पॉन्स फोर्स (एसडीआरएफ) को सूचना दी, जिसने रोहित का शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा

पोस्टमार्टम में शव पर मिले चोट के निशान गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में हुए पोस्टमार्टम ने मामले को और रहस्यमय बना दिया है। रिपोर्ट के मुताबिक रोहित के सिर, चेहरे और शरीर के अन्य हिस्सों पर कई गंभीर चोटें पाई गई हैं। इन चोटों से संदेह पैदा होता है कि यह वाकई दुर्घटना थी या कुछ और।

पुलिस ने शुरुआती जांच में इसे दुर्घटना माना था, लेकिन परिजनों के आरोपों और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद अब मामले की गहन जांच शुरू हो गई है। परिजनों को हत्या का शक रोहित के परिजनों ने साफ तौर पर इसे हत्या का मामला बताया है।

उनका कहना है कि रोहित का हाल ही में पार्किंग को लेकर कुछ लोगों से विवाद हुआ था। विवाद में रंजीत बसफोर, अशोक बसफोर और धरम बसफोर नामक तीन लोगों ने रोहित को जान से मारने की धमकी दी थी।

परिजनों ने जिम मालिक अमरदीप पर भी संदेह जताया है, जिसने कथित तौर पर रोहित को आउटिंग के लिए बुलाया था। हैरानी की बात यह है कि घटना के बाद से चारों आरोपी फरार हैं, जिससे पुलिस जांच और जटिल हो गई है।

 

टॅग्स :हिन्दी सिनेमा समाचारGuwahatiअसमAssam
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच