लाइव न्यूज़ :

फर्जी फॉलोवर मामला: रैपर बादशाह से मुंबई पुलिस ने की नौ घंटे पूछताछ, आज फिर होगा बयान दर्ज

By भाषा | Updated: August 8, 2020 05:47 IST

सोशल मीडिया पर फेक फॉलोअर्स मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच ने शुक्रवार (7 अगस्त) को रैपर बादशाह से दोबारा पूछताछ की है। बादशाह इससे पहले गुरुवार (6 अगस्त) को भी बयान दर्ज करने पहुंचे थे।

Open in App
ठळक मुद्देफर्जी फॉलोवर मामला: पुलिस ने इस मामले में करीब 20 लोगों के बयान दर्ज किए हैं। मामले की जांच के लिए क्राइम ब्रांच ने एक एसआईटी बनाई है। क्राइम ब्रांच के साथ ही सायबर सेल भी इस मामले की जांच कर रही है।

मुंबई: सोशल मीडिया पर फर्जी फॉलोवर और ‘लाइक्स’ बनाने और बेचने वाले एक गिरोह की जांच के सिलसिले में शुक्रवार को मुंबई पुलिस ने रैप गायक बादशाह से नौ घंटे तक गहन पूछताछ की। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अब तक इस मामले में क्राइम ब्रांच ने 20 लोगों से पूछताछ की है।

उन्होंने कहा कि बादशाह अपराध सूचना इकाई (सीआईयू) कार्यालय में अपराह्न साढ़े बारह बजे पहुंचे और रात तकरीबन पौने दस बजे बाहर निकले। उन्होंने कहा कि रैपर बादशाह को शनिवार दोपहर को भी पूछताछ के लिए बुलाया गया है।

भूमि त्र‍िवेदी ने दर्ज करवाई थी श‍िकायत

सोशल मीडिया पर किसी ने बॉलीवुड गायिका भूमि त्रिवेदी की फर्जी प्रोफाइल बना दी थी जिसकी पुलिस में शिकायत किए जाने के बाद सीआईयू ने गिरोह की जांच शुरू की थी। जांच के दौरान पुलिस ने एक गिरोह का पता लगाया जो सोशल मीडिया पर फर्जी प्रोफाइल बनाता है और ‘प्रभावशाली’ लोगों को फर्जी फॉलोवर और लाइक्स बेचता है। पुलिस ने इस मामले में करीब 20 लोगों के बयान दर्ज किए हैं। 

टॅग्स :बादशाह (रैपर)
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीरैपर बादशाह को 'टटीरी' गाने को लेकर विवाद के चलते लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जान से मारने की धमकी दी

बॉलीवुड चुस्कीबादशाह के खिलाफ हरियाणा महिला आयोग ने गिरफ्तारी का दिया आदेश, पासपोर्ट ज़ब्त करने को कहा

बॉलीवुड चुस्कीबादशाह $1 मिलियन की पिंक बार्बी रोलेक्स के मालिक बनने वाले पहले भारतीय बने, दुनिया में इस अल्ट्रा-रेयर घड़ी के सिर्फ 10 पीस

बॉलीवुड चुस्कीकौन है दुआ लिपा, जिसके साथ बच्चे पैदा करना चाहते हैं बादशाह

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल