लाइव न्यूज़ :

एक्स रोडीज निहारिका तिवारी को मिली गला काटने की धमकी, वीडियो शेयर कर की थी उदयपुर हत्याकांड की निंदा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 2, 2022 20:57 IST

छत्तीसगढ़ के अत्यधिक नक्सल प्रभावित जिले दंतेवाड़ा की रहने वाली निहारिका ने एक वीडियो पोस्ट कर उदयपुर की घटना की निंदा की थी, जिसके बाद से उन्हें इस तरह की धमकियां मिलनी शुरू हो गई हैं।

Open in App
ठळक मुद्देनिहारिका ने एक वीडियो पोस्ट कर उदयपुर की घटना की निंदा की थीजिसके बाद से उन्हें इस तरह की धमकियां मिलनी शुरू हो गईंवीडियो में कहा था कि हम हिंदू भगवान शिव के नाम पर हत्या नहीं करते

रायपुर: लोकप्रिय टीवी शो एमटीवी रोडीज की पूर्व प्रतियोगी निहारिका तिवारी को राजस्थान के उदयपुर में कन्हैया लाल की नृशंस हत्या की निंदा करने के लिए अपने इंस्टाग्राम अकाउंट और अन्य सोशल मीडिया अकाउंट पर जान से मारने की धमकी मिली है। छत्तीसगढ़ के अत्यधिक नक्सल प्रभावित जिले दंतेवाड़ा की रहने वाली निहारिका ने एक वीडियो पोस्ट कर उदयपुर की घटना की निंदा की थी, जिसके बाद से उन्हें इस तरह की धमकियां मिलनी शुरू हो गई हैं।

उन्होंने अपनी वीडियो पोस्ट में कहा था कि वह पूरी तरह से धर्म के नाम पर किसी की हत्या के खिलाफ हैं। उन्होंने कहा था कि हम हिंदू भगवान शिव के नाम पर हत्या नहीं करते हैं। ऐसा कभी नहीं सुना था कि हिंदू ने शिव के लिए किसी का वध किया हो। नुपुर शर्मा ने जो भी ईशनिंदा टिप्पणी की थी, उसके बाद उन्हें सस्पेंड कर दिया गया था, शिवजी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने वालों का क्या। शिवलिंग के खिलाफ कई आपत्तिजनक टिप्पणियां की गईं, इससे हमें गुस्सा भी आया।

मॉडल ने कहा था कि लोग प्रधानमंत्री मोदी को धमकियां दे रहे हैं, यह सही नहीं है। निहारिका द्वारा 30 जून को वीडियो पोस्ट करने के बाद, उसे लगातार कुछ अज्ञात इंस्टाग्राम और अन्य सोशल मीडिया उपयोगकर्ताओं द्वारा अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर गला काटने सहित जान से मारने की धमकी मिल रही हैं।

कुछ ने तो उसे धमकी भी दी कि उसकी उलटी गिनती शुरू हो गई है और जल्द ही उसका नंबर आ जाएगा। मीडिया से बात करते हुए टीवी मॉडल ने का कि उन्हें गुमनाम धमकी भरे कॉल भी आ रहे हैं, लेकिन वह डरती नहीं है। निहारिका फिलहाल इंडोनेशिया में है और एक फिल्म की शूटिंग में व्यस्त है। वहीं जान से मारने की धमकी के मुद्दे पर आईजी बस्तर (रेंज) सुंदरराज पी ने कहा, 'मैं ऐसी घटनाओं से अनजान हूं लेकिन अगर सुरक्षा मांगी गई तो हम इस बारे में सोचेंगे। 

टॅग्स :उदयपुरनूपुर शर्माछत्तीसगढ़
Open in App

संबंधित खबरें

भारतछत्तीसगढ़ नक्सली समर्पणः सरकार चाहे तो कुछ भी असंभव नहीं!

कारोबारमध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में जियो ने जनवरी 2026 में जोड़े सबसे अधिक मोबाइल और ब्रॉडबैंड ग्राहक: ट्राई

भारततीन मेमू ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनें प्रभावित, बालाघाट-इतवारी मेमू पटरी से उतरी, कामठी और कलमना के बीच हादसा

क्राइम अलर्टमहादेव ऐप: ईडी ने दुबई के बुर्ज खलीफा समेत 1,700 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की

कारोबार1,912.99 करोड़ रुपये?, जम्मू कश्मीर, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात, हिमाचल प्रदेश और नगालैंड को विशेष पैकेज?

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?