लाइव न्यूज़ :

दिल्ली हिंसा पर बोले राहुल महाजन- अगली बार वोट देते वक्त जरूर सोचना, मुफ़्त बिजली के चक्कर 50 लाख का मकान ना जल जाए

By अमित कुमार | Updated: March 2, 2020 17:08 IST

बिग-बॉस के पूर्व कंटेस्टेंट राहुल महाजन ने भी अब इस मामले पर अरविंद केजरीवाल की सरकार 'आप' को घेरने का काम किया है। सोशल मीडिया पर ट्वीट करते हुए उन्होंने अपनी बात रखी।

Open in App
ठळक मुद्देसेलिब्रेटी से लेकर आम आदमी तक हर कोई इस हिंसा को लेकर अपनी बात रख रहा है।सोशल मीडिया पर कई बॉलीवुड सेलिब्रेटी ने इस हिंसा के लिए सरकार को जिम्मेदार ठहराया है।

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के जाफराबाद, मौजपुर, बाबरपुर, चांद बाग, शिव विहार, भजनपुरा, यमुना विहार और मुस्तफाबाद इलाके में हुई हिंसा के बाद से लगातार लोगों का गुस्सा सरकार पर फूट रहा है। सेलिब्रेटी से लेकर आम आदमी तक हर कोई इस हिंसा को लेकर अपनी बात रख रहा है। सोशल मीडिया पर कई बॉलीवुड सेलिब्रेटी ने इस हिंसा के लिए सरकार को जिम्मेदार ठहराया है।

वहीं बिग-बॉस के पूर्व कंटेस्टेंट राहुल महाजन ने भी अब इस मामले पर अरविंद केजरीवाल की सरकार 'आप' को घेरने का काम किया है। सोशल मीडिया पर ट्वीट करते हुए उन्होंने अपनी बात रखी। उन्होंने अपने ऑफिश्यली अकाउंट पर लिखा, 'अगली बार वोट देते हुए सोचना ज़रूर कि 200 यूनिट मुफ़्त बिजली लेने के चक्कर में 10 लाख की गाड़ी और 50 लाख का मकान ना जल जाए।'

गृह मंत्री अमित शाह के इस्तीफे की मांग

वहीं कांग्रेस की युवा इकाई के नेताओं एवं सदस्यों ने दिल्ली हिंसा के खिलाफ सोमवार को प्रदर्शन किया और गृह मंत्री अमित शाह के इस्तीफे की मांग की। भारतीय युवा कांग्रेस के सैकड़ों सदस्यों ने डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद रोड से मार्च निकाला, हालांकि कुछ देर बाद पुलिस ने उन्हें रोक दिया। बता दें कि उत्तर-पूर्वी दिल्ली में सांप्रदायिक हिंसा में कम से कम 42 लोगों की मौत हो गई और 200 से ज्यादा लोग घायल हो गये।

अगली बार वोट देते हुए सोचना ज़रूर कि 200 यूनिट मुफ़्त बिजली लेने के चक्कर में 10 लाख की गाड़ी और 50 लाख का मकान ना जल जाए।— Rahul Mahajan (@TheRahulMahajan) March 1, 2020

टॅग्स :दिल्ली हिंसाजाफराबाद हिंसाकैब प्रोटेस्टबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!