लाइव न्यूज़ :

एवलिन शर्मा ने बेटी संग फोटो शेयर कर किया 'क्लस्टर फीडिंग' का जिक्र, जानिए क्या है इसका मतलब

By मनाली रस्तोगी | Updated: January 20, 2022 13:14 IST

बॉलीवुड एक्ट्रेस एवलिन शर्मा हाल ही में मां बनी हैं। उन्हें अक्सर ही सोशल मीडिया पर अपनी बेटी के साथ पोस्ट्स शेयर करते हुए देखा जाता है। इसी क्रम में उन्होंने बेटी के साथ एक और तस्वीर शेयर की है। अपने पोस्ट में उन्होंने 'क्लस्टर फीडिंग' का जिक्र भी किया है। ऐसे में जानिए कि इसका मतलब क्या है।

Open in App
ठळक मुद्देसोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं एवलिन शर्मा।पिछले साल नवंबर में बेटी की मां बनी हैं एवलिन शर्मा।अपने पोस्ट में एक्ट्रेस ने किया क्लस्टर फीडिंग का जिक्र।

मुंबई: हाल ही मां बनीं बॉलीवुड एक्ट्रेस एवलिन शर्मा (Evelyn Sharma) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। यही कारण है कि वो फैंस के बीच अक्सर किसी ना किसी पोस्ट को लेकर चर्चा का विषय बनी रहती हैं। इस बार एवलिन ने अपनी बेटी के साथ एक क्यूट तस्वीर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है। वैसे तो एवलिन आए दिन बेटी के साथ तस्वीरें शेयर करती हैं, लेकिन इस बार का पोस्ट थोड़ा खास है। दरअसल, हाल ही में शेयर की गई फोटो में उन्होंने क्लस्टर फीडिंग की बात की है। 

अक्सर बेटी संग फोटो पोस्ट करती हैं एवलिन

एवलिन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर जो तस्वीर शेयर की है उसमें वो अपनी बेटी को ब्रेस्टफीडिंग कराती हुई नजर आ रही हैं। उन्होंने फोटो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, "जब आपको लगा कि आपने आखिरकार एक रूटीन स्थापित कर लिया है और फिर वह क्लस्टर फीडिंग शुरू कर देती है।" वहीं, फैंस एक्ट्रेस के इस पोस्ट को काफी पसंद कर रहे हैं, जिसके चलते महज कुछ ही घंटों में उनकी फोटो पर कई कमेंट्स आ गए हैं। इस पोस्ट के जरिये एवलिन ने क्लस्टर फीडिंग की बात है, जिसके बारे में अधिकतर मांओं को जानकारी नहीं होती है। ऐसे में अगर कोई महिला जल्द ही मां बनने वाली है या हाल-फिलहाल में ही मां बनी है तो उन्हें इसके बारे में जरूर जानना चाहिए।

क्या होता है क्लस्टर फीडिंग का मतलब?

जब नवजात शिशु बहुत जल्दी-जल्दी दूध पीना शुरू कर देता है, तब उस स्थिति को क्लस्टर फीडिंग कहते हैं। आमतौर पर इस स्थिति में बच्चे को जल्दी-जल्दी यानि की महज कुछ समय के अंतराल में ही दूध पीने की आदत होती है। जो बच्चे जल्दी-जल्दी दूध पीने के आदि होते हैं उन्हें क्लस्टर बेबीज भी कहा जाता है। बता दें कि आमतौर पर एक बार दूध पी लेने के बाद बच्चे को चार घंटे तक दोबारा दूध पीने की जरूरत महसूस नहीं होती। क्लस्टर फीडिंग में कोई दिक्कत या परेशानी वाली बात नहीं है। कुछ बच्चों के लिए क्लस्टर फीडिंग करना हद सामान्य बात होती है।

टॅग्स :हिन्दी सिनेमा समाचारबॉलीवुड अभिनेत्रीइंस्टाग्राम
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

ज़रा हटकेViral Video: बाइक को पेट्रोल से नहलाता दिखा इंफ्लूएंसर, लोगों का फूटा गुस्सा

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!