लाइव न्यूज़ :

देओल परिवार के इस सदस्य के घर पहुंचा कोरोना, बीएमसी ने सील किया बंगला

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: July 20, 2020 06:31 IST

बॉलीवुड में कोरोना वायरस (Coronavirus) ने दस्तक दे दी है. अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan), अभिषेक बच्चन, ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai), आराध्या और अनुपम खेर के परिजनों को हाल ही में कोरोना वायरस (coronavirus) पॉजिटिव पाया गया है

Open in App
ठळक मुद्देहेमा मालिनी की बेटी ईशा के घर पर एक कोरोना की मामला मिला हैइससे पहले हेमा मालिनी के कोरोना होने की खबर फैली थी

ईशा देओल के घर में निकला कोरोनाबीएमसी ने घोषित किया रेड जोनमेगास्टार अमिताभ बच्चन रेखा और अनुपम खेर समेत कई फिल्मी सितारों के अब अभिनेत्री ईशा देओल के घर भी कोरोना ने दस्तक दी है। बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) ने ईशा का घर सील करके रेड जोन एरिया घोषित कर दिया है।

बीएमसी के नोटिस को देखकर साफ पता चल रहा है कि ईशा ईओल के घर कोरोना वायरस ने दस्तक दी है। उनके घर के बाहर की तस्वीरें सामने आ रही हैं, इनमें उनके घर के गेट पर बीएमसी का नोटिस लगा दिख रहा है। लेकिन अब तक इस बात की जानकारी नहीं मिली है कि ईशा के घर में किसको कोरोना हुआ है।

पहले किया था इनकारईशा देओल का बंगला जरूर कंटेनमेंट जोन में शामिल हो गया है, मगर अभी तक यह नहीं पता चल सका है कि उनके घर में कौन पॉजिटिव निकला है. कुछ दिनों पहले भी मीडिया में हेमा मालिनी के कोरोना पॉजिटिव होने की खबर आई थी। इसके बाद फैंस सोशल मीडिया पर उनका हालचाल पूछते नजर आए थे। ऐसे में अपनी मॉम की सेहत को लेकर अफवाह फैलाने वालों को ईशा ने फटकार लगाते हुए कहा था कि उनकी मां पूरी तरह से स्वस्थ हैं।

हालांकि हेमा मालिनी और ईशा देओल, दोनों ने ही इस खबर से साफ इनकार कर दिया था. ऐसे में लोग कयास लगा रहे हैं कि अब उनके बंगले में उनके घर के किस सदस्य की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

 

टॅग्स :कोरोना वायरसहेमा मालिनी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

कारोबारमथुरा वृंदावन नगर निगमः ‘मेरो मथुरा’ ऐप की शुरुआत?, जानिए फायदे

भारतVIDEO: पीएम मोदी ने रचा इतिहास, इतने दिन तक देश चलाने वाले बने सबसे लंबे समय के प्रधानमंत्री!

ज़रा हटकेVIDEO: हेमा मालिनी से नाराज हुआ बुजुर्ग, कहा सेलिब्रिटीज को खास सुविधा, देखें वायरल वीडियो

बॉलीवुड चुस्की‘मेरे प्रिय धरम जी’, धर्मेंद्र के 90वें बर्थडे पर हेमा मालिनी का मैसेज हुआ वायरल!

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया