लाइव न्यूज़ :

Ek Dua से ईशा देओल ने की फिल्मों में वापसी तो झूमे फैंस, फर्स्ट लुक पोस्टर पर अभिषेक बच्चन ने यूं किया रिएक्ट

By अनिल शर्मा | Updated: July 19, 2021 12:33 IST

ईशा को आखिरी बार बड़ी स्क्रीन पर 2011 की ड्रामा "टेल मी ओ खुदा" में देखा गया था। अभिनेत्री और सांसद हेमा मालिनी की बेटी ईशा ने 2012 में भरत से शादी की थी। उनकी दो बेटियां हैं।

Open in App
ठळक मुद्देईशा देओल की फिल्म एक दुआ का जारी हुआ पहला पोस्टरऐक्टर अभिषेक बच्चन ने दी शुभकामनाएंईशा देओल ने एक दुआ से बतौर निर्माता भी जुड़ी हुई हैं

बॉलीवुड अभिनेत्री ईशा देओल एक बार फिर फिल्मों में वापसी को तैयार हैं। इस खबर से उनके फैंस काफी खुश हैं। ईशा देओल फिल्म Ek Dua से वापसी करने जा रही हैं जिसका फर्स्ट लुक पोस्टर जारी हुआ है। गौरतलब है कि ईशा देओल इस फिल्म से ना सिर्फ बतौर ऐक्ट्रेस जुड़ी हैं बल्कि इसकी प्रोड्यूसर भी वही हैं। इस फिल्म को ईशा देओल ने ही प्रोड्यूस किया है।

फिल्म क्रिटिक तरण आदर्श ने एक दुआ का फर्स्ट लुक पोस्टर साझा करते हुए इस बात की जानकारी दी है कि ईशा देओल प्रोड्यूसर बन गई हैं। एक दुआ फिल्म को ईशा देओल ने प्रोड्यूस किया है जिसका निर्देशन राम कमल मुखर्जी ने किया है। यह फिल्म 26 जुलाई को वूट सेलेक्ट पर स्ट्रीम होगी। ईशा की इस पारी के लिए ऐक्टर अभिषेक बच्चन ने उनको शुभकामनाएं दी है।

बात करें पोस्टर की तो ईशा देओल पोस्टर में एक मुस्लिम महिला की गेटअप में हैं और दुआ करती नजर आ रही हैं। पोस्टर में ईशा के साथ एक छोटी बच्ची भी उनके साथ दुआ मांगती नजर आ रही हैं। इस पोस्टर के उनके फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। इसकी घोषणा के दौरान ईशा ने कहा था- ‘एक दुआ’ फिल्म की कहानी ने उनके दिल को इस तरह छूआ कि उन्होंने निर्माता बनने के बारे में सोचा। 

पोस्टर पर ईशा के फैंस खूब प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- कई सालों बाद ईशा स्क्रीन पर। एक ने कहा- ईशा देओल की आने वाली फिल्म को लेकर काफी एक्साइटेड हैं। जरूर देखेंगे। एक ने कहा- ईशा देओल की एक दुआ को लेकर सुपर एक्साइटेड हूं।

 गौरतलब है कि ईशा को आखिरी बार बड़ी स्क्रीन पर 2011 की ड्रामा "टेल मी ओ खुदा" में देखा गया था। अभिनेत्री और सांसद हेमा मालिनी की बेटी ईशा ने 2012 में भरत से शादी की थी। उनकी दो बेटियां हैं।

टॅग्स :बॉलीवुड गॉसिपअभिषेक बच्चन
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!