लाइव न्यूज़ :

टाइगर 3 के लिए इमरान हाशमी ने शुरू की शूटिंग, सामने आई तस्वीर

By अनिल शर्मा | Updated: September 23, 2021 16:32 IST

रिपोर्ट के मुताबिक सलमान खान और कैटरीना कैफ इस वक्त ऑस्ट्रिया में अपनी आगामी फिल्म टाइगर 3 की शूटिंग कर रहे हैं। अभिनेता इमरान हाशमी के साथ शामिल होने की उम्मीद है।

Open in App
ठळक मुद्देरिपोर्ट के मुताबिक सलमान खान और कैटरीना कैफ इस वक्त ऑस्ट्रिया में हैंटाइगर 3 की शूटिंग के लिए इमरान हाशमी भी विदेश रवाना हो चुके हैं

काफी समय से इस बात की चर्चा थी कि अभिनेता इमरान हाशमी टाइगर 3 में नजर आएंगे। हालंकि इमराम हाशमी ने खुलकर इस बारे में कभी कुछ कहा नहीं। इस बीच सोशल मीडिया पर इमरान हाशमी की तस्वीर सामने आई और बताया जा रहा है कि वे टाइगर 3 की शूटिंग कर रहे हैं। इस खबर से इमरान हाशमी के फैंस काफी खुश हैं और लगातार सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीर साझा कर रहे हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक सलमान खान और कैटरीना कैफ इस वक्त ऑस्ट्रिया में अपनी आगामी फिल्म टाइगर 3 की शूटिंग कर रहे हैं। अभिनेता इमरान हाशमी के साथ शामिल होने की उम्मीद है। जब से हाशमी तुर्की के लिए रवाना हुए हैं, तब से कयास लगाए जा रहे हैं कि अभिनेता वाईआरएफ की फिल्म के कलाकारों और क्रू मेंबर्स में शामिल होंगे। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीर में इमरान हाशमी भारी दाढ़ी के साथ बिंदास लुक में नजर आ रहे हैं।

टीओआई संग एक बातचीत के दौरान जब इमरान हाशमी से टाइगर 3 का हिस्सा होने के बारे में पूछा गया था तो उन्होंने कहा था मैं इसे नकार नहीं दूंगा, लेकिन मैं हां भी नहीं कहूंगा। सही समय आने पर मैं इसके बारे में बात करूंगा। मनीष शर्मा के निर्देशन में बनी इस फिल्म में सलमान खान और कैटरीना कैफ मुख्य भूमिका में हैं। हाल ही में सलमान खान की टाइगर 3 से उनका लुक ऑनलाइन लीक हुआ था। जिसमें सलमान खान को लंबे लाल-भूरे बालों और दाढ़ी के साथ देखा गया था। उन्होंने लुक के लिए सफेद टी-शर्ट, जींस, लाल जैकेट और हेडबैंड पहना हुआ था।

 

टॅग्स :इमरान हाशमीसलमान खानबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!