लाइव न्यूज़ :

ISPL मैच के दौरान मुनव्वर फारुकी के साथ क्लोज होने पर यूजर्स ने ली चुटकी, भड़के एल्विश यादव ने ट्रॉलर्स को सुनाई खरी खोटी; वीडियो वायरल

By अंजली चौहान | Updated: March 8, 2024 11:57 IST

बिग बॉस ओटीटी 2 के विजेता एल्विश यादव ने उन ट्रोल्स पर पलटवार किया, जिन्होंने बिग बॉस 17 के विजेता मुनव्वर फारुकी के साथ उनके दोस्ताना मजाक को लेकर उनकी आलोचना की थी। अधिक जानने के लिए पढ़े।

Open in App

मुंबई: बिग बॉस ओटीटी 2 के विजेता एल्विश यादव और बिग बॉस 17 के विजेता मुनव्वर फारुकी की बॉन्डिंग की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। इन तस्वीरों ने एल्विश की मुश्किले बढ़ा दी है और वह सोशल मीडिया यूजर्स के ट्रोल का शिकार हो गए हैं। उन्हें सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने जमकर ट्रोल किया। हालांकि, इन ट्रोल्स का जल्द ही एल्विश यादव ने करारा जवाब दिया।

द खबरी की रिपोर्ट के अनुसार, एल्विश ने ट्रोल्स की आलोचना की और कहा कि वह एक ऐसे कार्यक्रम में कैसे असभ्य दिख सकते हैं या लड़ाई में शामिल हो सकते हैं जो एक चैरिटी मैच के लिए आयोजित किया गया है और जिसमें इतनी बड़ी हस्तियां शामिल हैं। एल्विश ने कहा कि वास्तव में, उन्हें मुनव्वर के बारे में कुछ चीजें पसंद नहीं आ सकती हैं और यहां तक ​​कि मुनव्वर को भी उनके बारे में कुछ चीजें पसंद नहीं आ सकती हैं।

हालांकि, इसका मतलब यह नहीं है कि अगर वे सार्वजनिक मंच पर मिलेंगे तो वे एक-दूसरे से नजरें नहीं मिलाएंगे। एल्विश ने यहां तक कहा कि क्या मैं मिलकर गाली-गलौच करूंगा, अगर मैं किसी मंच पर मिलूंगा तो ऐसे मुलाकात करूंगा न कि कोई असभ्य व्यवहार करूंगा। 

एल्विश के इ बयानों से साफ है कि वह ट्रोलर्स से काफी परेशान हो गए थे जिसके बाद उन्होंने खुद मामले में अपनी सफाई दी है। 

दरअसल, हाल ही में एक चैरिटी मैच में अच्छी बॉन्डिंग देखी गई, जहां कई अभिनेता और क्रिकेटर एक छत के नीचे आए। मुनव्वर को एल्विश यादव के साथ सेल्फी क्लिक करते देखा गया, जिन्होंने लेंस के लिए खुशी-खुशी पोज दिया। जिसके बाद ये सोशळ मीडिया पर कमेंट्स की बाढ़ आ गई। 

बता दें कि कुछ समय पहले सोशल मीडिया पर मुनव्वर फारुकी और एल्विश यादव के बीच कोल्ड वॉर देखने को मिली थी। यही वजह है कि अब लोगों को इनकी दोस्ती हजम नहीं हो रही है।

इस बीच, बिग बॉस ओटीटी 2 जीतने के बाद, जबकि एल्विश ने कुछ संगीत वीडियो किए हैं, बिग बॉस 17 जीतने के बाद मुनव्वर फारुकी ने एक स्टैंड-अप कॉमेडियन के रूप में अपने करियर को पुनर्जीवित करने की इच्छा व्यक्त की है।

टॅग्स :एल्विश यादवमुनव्वर फारुकीसोशल मीडियावायरल वीडियोहिन्दी सिनेमा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट210 रन भी नहीं बचा पाई CSK! पंजाब ने चेपॉक में छीन ली जीत

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल