लाइव न्यूज़ :

एकता कपूर को जीतेंद्र की फिल्मों के सेट पर जाने की अनुमति नहीं थी, इस बात से डरते थे सभी, जानिए

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 7, 2022 09:38 IST

एक शो पर एकता कपूर ने खुलासा किया था कि उन्हें अपने पिता जीतेंद्र की फिल्मों के सेट पर जाने की अनुमति नहीं थी। इसके पीछे का कारण बताते हुए उन्होंने कहा था कि उन्हें उनकी हीरोइनों से जलन होती थी

Open in App
ठळक मुद्देआज एकता कपूर का जन्मदिन हैवह 47 साल की हो गई हैं

Ekta Kapoor Birthday: एकता कपूर का आज जन्मदिन है। 7 जून मंगलवार को 47 साल की हो गई हैं। दिग्गज फिल्म अभिनेता जीतेंद्र की बेटी होने के बावजूद एकता ने मनोरंजन जगत में एक अलग पहचान बनाई। हालांकि एक समय ऐसा भी था जब एकता पिता जीतेंद्र को लेकर काफी पजेसिव रहती थीं। एक शो पर उन्होंने खुलासा किया था कि उन्हें अपने पिता जीतेंद्र की फिल्मों के सेट पर जाने की अनुमति नहीं थी। इसके पीछे का कारण बताते हुए उन्होंने कहा था कि उन्हें उनकी हीरोइनों से जलन होती थी और लोगों को लगता था कि वह उन पर हमला कर सकती हैं।

पिछले साल, द कपिल शर्मा शो में एकता ने कहा था कि एक बच्चे के रूप में, वह अपने पिता के बारे में 'बहुत पजेसिव' थी। "मैं पापा को किसी के साथ शूटिंग करने नहीं देती थी" उन्होंने यह भी कहा कि वह इतनी 'ईर्ष्या' करती थीं कि मुझे सेट पर जाने नहीं दिया जाता था कि मैं 'उनकी हीरोइनों पर हमला' कर सकती हूं। एकता ने बताया कि मेरे फादर के साथ कोई बात करे, ये मुझे बिल्कुल भी अच्छा नहीं लगता था। 

एकता आज खुद की बड़ी पहचान हासिल कर चुकी हैं। उन्हें सीरियल क्वीन का टैग हासिल है। उनके नेतृत्व में, बालाजी टेलीफिल्म्स टेलीविजन उद्योग में सबसे सफल प्रोडक्शन हाउस में से एक बन गया। उन्होंने क्योंकि सास भी कभी बहू थी, कहानी घर घर की, कसौटी जिंदगी की, कहीं तो होगा, कसम से, पवित्र रिश्ता, बड़े अच्छे लगते हैं, नागिन और कई लोकप्रिय शो बनाए हैं। यही नहीं उन्होंने कई सफल फिल्मों का भी निर्माण किया। एकता ने द डर्टी पिक्चर, रागिनी एमएमएस, वीरे दी वेडिंग और ड्रीम गर्ल जैसी फिल्मों के साथ बॉलीवुड में सफलता का स्वाद चखा है।

टॅग्स :एकता कपूरजीतेन्द्रहिन्दी सिनेमा समाचारद कपिल शर्मा शो
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!