लाइव न्यूज़ :

विद्या बालन, एकता कपूर और शोभा कपूर ऑस्कर पुरस्कार के लिए कर सकेंगी वोटिंग, सदस्यों की सूची में शामिल हुआ नाम

By अनिल शर्मा | Updated: July 2, 2021 17:10 IST

Open in App
ठळक मुद्देबालन ने 2021 की सूची में जगह बनाई है जिसमें हॉलीवुड के जेनेट जैक्सन, रॉबर्ट पैटिंसन, एच. ई. आर., हेनरी गोल्डिंग और ईजा गोंजालेज शामिल हैंनिर्माता एकता कपूर और उनकी मां शोभा कपूर भी इस सूची में नए सदस्यों के रूप में शामिल हैं 2021 की सूची में 46 प्रतिशत महिलाएं, 39 प्रतिशत कम प्रतिनिधित्व वाले समुदाय के लोग और 53 प्रतिशत ऐसे लोग शामिल हैं

बॉलीवुड अभिनेत्री विद्या बालन और फिल्म निर्माता एकता कपूर और उनकी मां शोभा कपूर उन 395 नए सदस्यों में शामिल हैं जिन्हे इस साल ‘एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एन्ड साइंसेज’ द्वारा आमंत्रित किया गया है। अमेरिका की यह संस्था ऑस्कर पुरस्कार देती है। एकेडमी की वेबसाइट के अनुसार, इस सूची में 50 देशों के कलाकारों और फिल्म निर्माण से जुड़े लोगों का नाम शामिल है जिन्होंने फिल्मों में योगदान देकर अपनी पहचान बनाई है।

अमेजन प्राइम वीडियो की फिल्म “शेरनी” में हाल में नजर आई बालन ने 2021 की सूची में जगह बनाई है जिसमें हॉलीवुड के जेनेट जैक्सन, रॉबर्ट पैटिंसन, एच. ई. आर., हेनरी गोल्डिंग और ईजा गोंजालेज शामिल हैं। निर्माता एकता कपूर और उनकी मां शोभा कपूर भी इस सूची में नए सदस्यों के रूप में शामिल हैं।

एकेडमी की ओर से कहा गया कि 2021 की सूची में 46 प्रतिशत महिलाएं, 39 प्रतिशत कम प्रतिनिधित्व वाले समुदाय के लोग और 53 प्रतिशत ऐसे लोग शामिल हैं जो दुनिया के 49 देशों के हैं। भारतीय फिल्म उद्योग के ए आर रहमान, अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान, आमिर खान और सलमान खान तथा निर्माता आदित्य चोपड़ा और गुनीत मोंगा पहले से ही एकेडमी के सदस्य हैं। 18 जून को विद्या बालन की फिल्म ‘शेरनी’ एमेजॉन प्राइम पर रिलीज हुई थी। जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया है. जिस वजह से एक्ट्रेस इन दिनों खासा चर्चा में भी बनी हुई हैं।

टॅग्स :विद्या बालनएकता कपूरबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच