लाइव न्यूज़ :

XXX2 के विवाद पर एकता कपूर ने मांगी माफी, कहा- सेना का बेहद सम्मान करती हूं...

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: June 16, 2020 08:31 IST

मशहूर निर्माता एकता कपूर (Ekta Kapoor) ने वेबसीरीज ट्रिपल एक्स के आपत्त‍िजनक सीन के मामले में भारतीय सेना से माफी मांगी है। उन्होंने कहा कि उनका ओटीटी प्लेटाफॅार्म ऑल्ट बालाजी सेना की बहुत इज्जत करता है।

Open in App
ठळक मुद्देएकता कपूर अपनी वेबसीरीज 'ट्रिपल एक्स 2' को लेकर सुर्खियों में हैं 'बिग बॉस' फेम हिंदुस्तानी भाऊ ने एकता और शोभा कपूर के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है

एकता कपूर अपनी वेबसीरीज 'ट्रिपल एक्स 2' को लेकर सुर्खियों में  हैं। 'बिग बॉस' फेम हिंदुस्तानी भाऊ ने एकता और शोभा कपूर के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। वहीं, इस पर सबसे भाऊ का कहना था कि एकता को अपनी वेब सीरीज 'ट्रिपल एक्स 2' के लिए इंडियन आर्मी से माफी मांगनी चाहिए। हाल ही में वेब सीरीज के प्रसारण के जरिये अश्लीलता फैलाने, धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने और राष्ट्रीय प्रतीक चिह्नों के अपमान के आरोप में एकता कपूर समेत तीन लोगों के खिलाफ  प्राथमिकी दर्ज की गई है।

इस वेब सीरीज के एक सीन में भारतीय सेना की वर्दी को बेहद आपत्तिजनक तौर पर पेश करते हुए राष्ट्रीय प्रतीक चिह्नों का अपमान किया गया है। प्राथमिकी में एक खास दृश्य का जिक्र है जो कथित रूप से भारतीय सेना की वर्दी को बेहद आपत्तिजनक तरीके से चित्रित करता है।

ऐसे में एकता की तरफ से रविवार को जारी एक बयान में कहा कि टीम ने किसी की भी भावना आहत न हो, इस लिए सामग्री को हटा दिया। उन्होंने बयान में कहा,  स्थिति की पूरी जिम्मेदारी लेते हुए, हम मानते हैं कि कड़ी में आपत्तिजनक दृश्य दिखाया गया जो हमारी तरफ से चूक थी। हम कहते हैं कि मार्च में आए शो के बावजूद यह हमारे द्वारा नहीं बनाया जा रहा है।

एकता कपूर ने कहा, एल्ट बालाजी में मेरी 30 फीसदी हिस्सेदारी है और अगर मैंने कड़ी देखी होती मैं निश्चित रूप से दृश्य को हटा देती। जब यह हमारी नजर में आया तो हमने बहुत जल्द कार्रवाई की। 

कपूर ने कहा कि वह भारतीय सेना का बेहद सम्मान करती हैं। उन्होंने कहा, "वे हमारी सुरक्षा के लिए सीमा पर न केवल अपनी जिदंगी को खतरे में डालते हैं, बल्कि देश में एक बेहद अनुशासित और सम्मानीय संगठन हैं।

टॅग्स :एकता कपूरबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच