लाइव न्यूज़ :

लॉकडाउन में एकता कपूर ने कंपनी के वर्कर्स लिए छोड़ी थी अपनी सैलरी, फिर भी अब कर्मचारियों की वेतन में हुई कटौती?

By अमित कुमार | Updated: April 22, 2020 15:26 IST

एकता ने आधिकारिक स्टेटमेंट शेयर करते हुए कहा था कि कोरोना का असर बड़ा, अकल्पनीय और कई तरह से प्रभावित करने वाला है। ऐसे समय में हम सभी को इस मुश्किल से निपटने की जरूरत है। बाला टेलीफ़िल्म्स में काम करने वाले फ्रीलांसर्स और डेली वेज वर्कर्स की सहायता करना मेरी जिम्मेदारी है।

Open in App
ठळक मुद्देखबरें आ रही है कि बालाजी स्टूडियो अपने कर्मचारियों के वेतन में कटौती कर रहा है।एकता कपूर ने भी कुछ दिन पहले कंपनी वर्कस की परेशानी को कम करने के लिए अपनी सैलरी छोड़ने का फैसला किया था।

कोरोना वायरस की वजह से लोगों की मुश्किलें दिन-प्रतिदिन बढ़ती ही जा रही है। इस मुश्किल से निपटने के लिए बॉलीवुड सेलेब्स लगातार जरुरतमंदों की सहायता कर रहे हैं। टीवी और फ़िल्म प्रोड्यूसर एकता कपूर ने भी कुछ दिन पहले कंपनी वर्कस की परेशानी को कम करने के लिए अपनी सैलरी छोड़ने का फैसला किया था।

इसके बावजूद अब ऐसी खबरें आ रही है कि बालाजी स्टूडियो अपने कर्मचारियों के वेतन में कटौती कर रहा है। मिड डे की रिपोर्ट के अनुसार, बालाजी स्टूडियोज ने अपने कर्मचारियों के वेतन में तीन महीने के लिए कटौती कर दी है। यह कटौती कर्मचारियों के पद के हिसाब से निर्धारित किया गया है। जिसकी जितनी अधिक सैलरी उसके वेतन से उतनी अधिक पैसे काटे जाएंगे।

खबरों की मानें तो 20 से 50 प्रतिशत तक के वेतन की कटौती की जाएगी। इसके तहत 12 लाख रुपये पैकेज लोगों के वेतन में 20 प्रतिशत की कटौती होगी। जबकि 12 लाख से 36 लाख पैकेज वाले लोगों के वेतन में 25 प्रतिशत वेतन कट होगा। जबकि वरिष्ठ प्रबंधन अपना आधा वेतन ही लेंगे। कोरोना की वजह से देश के साथ-साथ मनोरंजन जगत की आर्थिक स्थिति पर भी गहरा प्रभाव पड़ा है।

टॅग्स :एकता कपूरबॉलीवुड अभिनेत्रीबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच