लाइव न्यूज़ :

B'day: एकता कपूर की ये पांच फिल्में जिन्होंने बॉलीवुड में तोड़ी बोल्डनेस की सारी हदें

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: June 7, 2019 07:18 IST

एकता कपूर को छोटे परदे की सीरियल क्वीन भी कहा जाता है। उन्होंने न सिर्फ छोटे पर्दे को हिट धारावाहिक दिया बल्कि बॉलीवुड को भी एक बाद एक कई हिट फिल्में दी।

Open in App

  टेलीविजन धारावाहिक से लेकर बॉलीवुड फिल्मों में एकता कपूर निर्देशक और निर्माता के तौर पर काफी बड़ा चेहरा हैं। एकता कपूर अपना 43वां जन्मदिन सेलिब्रेट करेंगी। 7 जून 1975 को एकता कपूर का जन्म मुंबई में हुआ था। एकता फेमस बॉलीबुड अभिनेता जितेन्द्र की बेटी हैं। उनकी मां का नाम शोभा कपूर और भाई तुषार कपूर हैं। हालांकि एकता कपूर किसी नाम की मोहताज नहीं हैं, उन्होंने अपनी मेहनत के बल पर बॉलीवुड इंडस्ट्री में एक अलग ही जगह बनाई है। 

 एकता कपूर ने अपनी मां के साथ मिलकर बालाजी टेलीफिल्म्स की नींव रखी थी। एकता अपनी प्रोडक्शन कंपनी बालाजी टेलीफिल्मस की ज्वाइंट मैनेजिंग डायरेक्टर और क्रिएटिव डायरेक्टर हैं। उन्हें 2012 में एशिया के सोशल इंपावरमेंट अवार्ड-फ्रीडम थ्रु एजुकेशन से सम्मानित भी किया जा चुका है। एकता कपूर ने अपनी पढ़ाई  बांबे स्काटिश स्कूल, माहिम से की है। एकता ने अपना कॉलेज भी मुंबई के मीठाबाई कॉलेज से की है। 

एकता कपूर ने अपने करियर की शुरुआत हम पांच, क्योंकि सांस भी कभी बहू थी, कहानी घर घर की, कसौटी जिंदगी की, काव्यंजलि, कभी सौतन कभी सहेली जैसी धारावाहिकों से की थी। इसके बाद एकता ने एक के बाद एक कई सीरियल किस देश में है मेरा दिल, कसम से, कुसुम, कुटुंब, बंदिनी, कितनी मोहब्बत है, तेरे लिए, प्यार की ये एक कहानी, परिचय-नई जिंदगी के सपनों का, गुमराह, एंड आॅफ इनोसेंस, क्या हुआ तेरा वादा, पवित्र रिश्ता, बड़े अच्छे लगते हैं आदि। वे अभी जोधा अकबर, पवित्र बंधन, मेरी आशिकी तुमसे ही, इतना करो ना मुझे प्यार, कलश-एक विश्वास, कुमकुम भाग्य और ये हैं मोहब्बतें जैसे सीरियल्स बनाए हैं। 

एकता कपूर को छोटे परदे की सीरियल क्वीन भी कहा जाता है। उन्होंने न सिर्फ छोटे पर्दे को हिट धारावाहिक दिया बल्कि बॉलीवुड को भी एक बाद एक कई हिट फिल्में दी। फिल्मों के प्रोडक्शन में 2001 में आई फिल्म क्योंकि मैं झूठ नहीं बोलता से एकता ने कदम रखा था। जिस तरह एकता कपूर की टीवी धारावाहिक बाकी हिंदी सीरियल्स से काफी अलग थी, ठीक उसी तरह उनकी फिल्में भी बॉलीवुड में एक अलग ट्रेंड लेकर आई। एकता की सारी फिल्मों में जमकर बोल्ड सीन होते हैं।  बालाजी टेलीफिल्म्स की अधिकतम फिल्में एडल्ट कॉमेडी रही है। तो आइए हम आपको एकता के  बालाजी टेलीफिल्म्स की पांच ऐसी फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसने बॉलीवुड में बोल्डनेस की सारी हदें पार कर दी है...

1- क्या कूल हैं हम- एकता कपूर की यह पहली एडल्ड कॉमेडी फिल्म थी। इस फिल्म में एकता कपूर के भाई तुषार कपूर और रितेश देशमुख थे। इस फिल्म के तीन सीरीज आए थे, जिसको एकता ने ही प्रोड्यूस किया है। 

2- लव सेक्स और धोखा- एकता कपूर इस फिल्म ने बॉलीवुज में बवाल मचा दिया था। तस्वीरों पर अधारित यह फिल्म साल 2010 की सबसे बोल्ड फिल्मों में से एक थी। 

3- रागनी एमएमएस- लव सेक्स और धोखा के बाद 2011 में एकता की अगली फिल्म रिलीज हुई रागनी एमएमएस। यह एक हॉरर फिल्म थी। फिल्म में राज कुमार राव लीड रोल में थे। इस फिल्म में भी काफी बोल्ड सीन दिखाए गए थे। 

4- द डर्टी पिक्चर- रागनी एमएमएस के ही साल 2011 में द डर्टी पिक्चर रिलीज हुई। द डर्टी पिक्चर फिल्म विद्या बालन की सबसे बोल्ड फिल्मों में से एक है। फिल्म रियल लाइफ धटना से प्रेरित थी। 

5- वीरे दी वेडिंग- हाल ही में सिनेमाघरों में रिलीज हई वीरे दी वेडिंग को भी एकता कूपर ने प्रोड्यूस  किया है। फिल्म एक एडल्ट कॉमेडी है। फिल्म में करीना कपूर, सोनम कपूर,स्वरा भास्कर हैं। फिल्म के कई सीन इतने बोल्ड हैं कि जिसको लेकर एक्ट्र्रेस स्वरा को तो ट्रोल भी किया जा रहा है।  फिल्म में काफी बोल्ड डायलॉग्स हैं। 

टॅग्स :एकता कपूरबर्थडे स्पेशल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयोगी आदित्यनाथ ने गुरु गोबिंद सिंह की जयंती पर किया नमन, बोले- "उनका संघर्ष निर्भीकता के मार्ग पर अडिग रहने की प्रेरणा"

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान ने मनाया 60वां जन्मदिन, फार्महाउस में मीडिया के साथ काटा केक

बॉलीवुड चुस्कीबर्थडे से पहले सलमान खान ने दिखाए मसल्स, फैंस बोले– भाईजान हो तो ऐसे

ज़रा हटकेVIDEO: युवराज का बर्थडे और हरभजन की शरारत, वीडियो देखकर चौंक जाओगे!

बॉलीवुड चुस्की‘मेरे प्रिय धरम जी’, धर्मेंद्र के 90वें बर्थडे पर हेमा मालिनी का मैसेज हुआ वायरल!

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया