लाइव न्यूज़ :

एजाज खान को आपत्त‍िजनक वीडियो पोस्ट करना पड़ा महंगा, भड़के फैंस ने मुंबई पुल‍िस से की एक्टर को अरेस्ट करने की मांग

By अमित कुमार | Updated: April 16, 2020 16:10 IST

बॉलीवुड एक्टर एजाज खान बिग बॉस के एक्स कंस्टेंट रह चुके हैं। वह अक्सर अपने बयानों की वजह से सुर्खियों में बने रहते हैं।

Open in App
ठळक मुद्दे वीडियो देखते ही लोगों का गुस्‍सा एजाज खान पर फूटने लगा। वह लगातार एजाज की इस गलती के लिए उन्हें सजा देने की मांग कर रहे हैं।

बॉलीवुड एक्टर एजाज खान (Ajaz Khan) ने एक वीडियो शेयर किया है, जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो की वजह से वह एक बार फिर सुर्खियों में आ गए हैं। इस वीडियो में उन्होंने कुछ आपत्त‍िजनक बातों का प्रयोग किया। वीडियो देखते ही लोगों का गुस्‍सा एजाज खान पर फूटने लगा। वह लगातार एजाज की इस गलती के लिए उन्हें सजा देने की मांग कर रहे हैं। 

बुधवार को देर रात 12.30 बजे एजाज खान ने फेसबुक अकाउंट से एक लाइव वीडियो अपलोड किया था। इस वीडियो की शुरुआत में एजाज ने कहा, 'चींटी मर गई, मुसलमान जिम्‍मेदार.. हाथी मर गया मुसलमान जिम्‍मेदार, दिल्‍ली में भूकंप आया सारे मुसलमान जमीन के नीचे घुसे और हिले तो भूकंप आ गया... यानी हर चीज के लिए मुसलमान जिम्‍मेदार है। लेकिन ये साजिश कर कौन रहा है, कभी सोचा आप लोगों ने..'

इन बातों के बाद एजाज अंत में इस सबके लिए एक राजनीतिक पार्टी को जिम्मेदार घोषित करते हैं। साथ ही वह यह भी कहते हैं कि जो देश में शांति भंग करने का काम करें, उन सबको कोरोना हो जाए। लोगों ने एजाज की भाषा से लेकर उनकी टिप्‍पणियों पर आपत्त‍ि जताई है। ट्विटर पर #अरेस्ट_एजाज_खान लगातार ट्रेंड कर रहा है। 

टॅग्स :कोरोना वायरसबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!