लाइव न्यूज़ :

शो के दौरान विदेशी होस्ट ने उड़ाया भारतीय संस्कृति का मजाक, ऐश्वर्या राय ने करारा जवाब देकर कर दी बोलती बन्द

By वैशाली कुमारी | Updated: October 31, 2021 14:04 IST

ऐश्वर्या अपने भारतीय परंपराओं और संस्कृति में विश्वाश रखती हैं जिसके चलते वे तमाम रीति रिवाजों में सपरिवार सामिल भी होती रही हैं। उनके संस्कार की झलक उनकी बेटी में भी देखने को मिलती है।

Open in App
ठळक मुद्देऐश्वर्या राय देश विदेश में अपनी खूबसूरती और अदाकारी के लिए जानी जाती हैंऐश्वर्या के जोरदार जवाब के बाद पूरा हॉल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा

ऐश्वर्या राय को बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत अदाकारा कहा जाए तो गलत नहीं होगा, ऐश्वर्या जितनी खूबसूरत हैं उतनी ही मजबूत भी। ऐश्वर्या अपने भारतीय परंपराओं और संस्कृति में विश्वाश रखती हैं जिसके चलते वे तमाम रीति रिवाजों में सपरिवार सामिल भी होती रही हैं। उनके संस्कार की झलक उनकी बेटी में भी देखने को मिलती है। एश्वर्या आए दिन अपनी फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। अभीहाल ही में ऐश्वर्या का एक पुराना वीडियो काफी वायरल हो रहा है जिसमें वो एक विदेशी होस्ट को करारा जवाब देते नजर आ रही हैं।

ऐश्वर्या राय देश विदेश में अपनी खूबसूरती और अदाकारी के लिए जानी जाती हैं, विदेशों में रहना और वहां का खान पान अपनाने के बावजूद उनमें भारतीय संस्कार की झलक साफ देखने को मिलती है।भारत के प्रति उनकी चाहत का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है जब उन्होंने विदेश में रहकर एक विदेशी होस्ट की तबीयत सुधार दी थी। ऐश्वर्या से सवाल जवाब के दौरान होस्ट ने उनसे कुछ ऐसा पूछ लिया जिसे पूछना उसके लिए फजीहत साबित हुआ। ऐश ने उसके सवाल का ऐसा जवाब दिया कि होस्ट डेविड लेटरमैन की बोलती बन्द हो गई।

घटना तब की है जब वो एक इंटरनेशनल चैट शो पर पहुंची थीं। चैट शो को डेविड लेटरमैन होस्ट कर रहे थे। इसके पहले डेविड शाहरुख खान का भी इंटरव्यू ले चुके थे, जो काफी सुर्खियों में रहा था। डेविड ने अपने चैट शो में ऐश्वर्या राय से कई तरह के सवाल जबाब किए। लेकिन इस दौरान उन्होंने ऐसा कुछ पूछ लिया, जो उन्हें ये पूछना भारी पड़ गया।

डेविड ने ऐश से पूछा कि- ‘क्या ये बात सच है कि अभी भी आप लोग अपने माता-पिता के साथ रहते हैं? जवाब में ऐश्वर्या ने कहा- हां। इसके बाद डेविड ने तंज कसते हुए फिर पूछा कि क्या भारत में बड़े होने के बाद भी अपने माता-पिता के साथ साधारण सी बात है’? डेविड के इस सवाल पर वहां बैठे दर्शक तेजी से हंसने लगे, क्योंकि सब समझ चुके थे कि डेविड लेटरमैन ऐश्वर्या राय के साथ भारतीय संस्कृति का मजाक उड़ा रहे हैं। विश्व स्तर पर भारतीय संस्कारों का मजाक उड़ता देखकर ऐश्वर्या ने अपना आपा खो दिया और वही सख्त एक्सप्रेशन्स के साथ उन्होनें एक मिनट सोचकर कहा- “हां भारत में बच्चों के बड़े होने के बाद भी अपने माता-पिता के साथ रहना बहुत साधारण बात है, क्योंकि हमें डिनर पर अपने माता-पिता से मिलने के लिए अपॉइंटमेंट की जरूरत नहीं होती है”।

ऐश्वर्या के इस जोरदार जवाब के बाद पूरा हॉल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा, क्या भारतीय क्या विदेशी सभी ने ऐश्वर्या के जवाब और भारतीय संस्कृति के लिए ताली बजाई। ऐश के इस जवाब से होस्ट लेटरमैन भी खामोश हो गए और बैकफुट पर आ गए। कुछ भी हो ऐश्वर्या ने बता दिया कि संस्कारों के मामले में भारतीय आज भी विश्व में अग्रणी हैं।

टॅग्स :ऐश्वर्या राय बच्चनहिन्दी सिनेमा समाचारबॉलीवुड अभिनेत्री
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!