लाइव न्यूज़ :

Durga Puja 2019: बांग्ला सिनेमा का 102 साल पुराना इतिहास बता रही है सामुदायिक दुर्गा पूजा की ये थीम

By भाषा | Updated: October 8, 2019 14:07 IST

दक्षिणी कोलकाता में भवानीपुर सम्मिलानी सामुदायिक पूजा के आयोजकों ने पंडाल में 100 से अधिक बंगाली फिल्मों के पोस्टर और तस्वीरें लगायी हैं। कुछ पोस्टर और तस्वीरें तो 1950 के दशक की हैं।

Open in App
ठळक मुद्देइसके जरिए युवा पीढ़ी को बंगाली सिनेमा के समृद्ध इतिहास के बारे में बताना चाहते हैं।यह थीम बंगाली सिनेमा के 100 साल से अधिक पुराने इतिहास पर आधारित है।

कोलकाता में एक सामुदायिक दुर्गा पूजा की थीम बांग्ला सिनेमा का 102 साल पुराना इतिहास बता रही है। दक्षिणी कोलकाता में भवानीपुर सम्मिलानी सामुदायिक पूजा के आयोजकों ने पंडाल में 100 से अधिक बंगाली फिल्मों के पोस्टर और तस्वीरें लगायी हैं। कुछ पोस्टर और तस्वीरें तो 1950 के दशक की हैं।

पूजा समिति के संयुक्त सचिव कौशिक दत्त ने पीटीआई भाषा को बताया ‘‘हमारी थीम बंगाली सिनेमा के 100 साल से अधिक पुराने इतिहास पर आधारित है जिसके लिए हमने पिछले पांच दशकों में लोकप्रिय और समीक्षकों द्वारा प्रशंसित फिल्मों के पोस्टर और तस्वीरें लगायी हैं।’’

पंडाल में प्रसिद्ध बंगाली फिल्में जैसे पाथेर पांचाली, अपूर संसार, सुबर्नरेखा, मेघे ढाका तारा, गोपीगायन बाघाबायन, सोनारकेला, गोत्रो, अकलेर सांधने, जय बाबा फेलुनाथ, गोत्रो, बेला शेषे, चोतुस्कोने और जतीश्वर आदि के पोस्टर और तस्वीरें लगायी गयी हैं।

सत्यजीत रे, मृणाल सेन, रित्विक घटक, तपन सिन्हा, बिमल रॉय, श्रीजीत मुखर्जी और कौशिक गांगुली जैसे मशहूर बंगाली निर्देशकों की तस्वीरों की एक फोटो प्रदर्शनी भी पंडाल में लगायी गयी है। पंडाल में सबसे ऊपर, सत्यजीत रे की फिल्म 'गोपीगायन बाघाबायन' में मुख्य पात्रों द्वारा पहने गए विशाल ‘‘नागरा’’ जूते की प्रतिकृतियां लगायी गई हैं।

दत्त ने कहा ‘‘हम अपनी युवा पीढ़ी को बंगाली सिनेमा के समृद्ध इतिहास के बारे में बताना चाहते हैं।'' उन्होंने बताया ‘‘यह थीम इंद्रनील घोष के दिमाग की उपज है और उन्होंने इस थीम को साकार करने के लिए पिछले तीन-चार महीनों में टॉलीगंज इलाके के कई स्टूडियो से ये पोस्टर और अन्य सामग्री एकत्र की। कलाकार मंच ने भी हमें विषय संबंधी सामग्री मुहैया करायी।’’

टॅग्स :दुर्गा पूजाकोलकातानवरात्रिमां दुर्गापूजा पाठहिंदू त्योहारत्योहार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

क्रिकेटमैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना और खाते में 1 डिमेरिट अंक?, आखिर क्यों सनराइजर्स हैदराबाद के उप कप्तान अभिषेक शर्मा पर आईपीएल ने लिया एक्शन

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

पूजा पाठHanuman Jayanti Puja Muhurat 2026: नोट कर लें बजरंगबली की पूजा के ये 2 सबसे शुभ मुहूर्त, बरसेगी पवनपुत्र की कृपा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस