लाइव न्यूज़ :

Dunki box office collection: 'डंकी' बनी शाहरुख खान की अब तक की तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म, 'चेन्नई एक्सप्रेस' को पीछे छोड़ा

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: January 8, 2024 12:00 IST

डंकी ने शाहरुख की एक अन्य फिल्म चेन्नई एक्सप्रेस के बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है। चेन्नई एक्सप्रेस ने दुनिया भर में 424.54 करोड़ रुपये की कमाई की थी।

Open in App
ठळक मुद्दे 'डंकी' ने बॉक्स ऑफिस पर अब तक अपना जलवा बनाए रखा हैबनी शाहरुख खान की अब तक की तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म। 'डंकी' का वैश्विक बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 436.40 करोड़ रुपये हो गया है

Dunki box office collection: शाहरुख खान की फिल्म 'डंकी' ने बॉक्स ऑफिस पर अब तक अपना जलवा बनाए रखा है। फिल्म को अब भी दर्शक मिल रहे हैं और फिल्म ने रविवार को 4.25 करोड़ रुपये की कमाई की। 'डंकी' की भारत में कुल कमाई 216.57 करोड़ रुपये हो गई है। 'डंकी' का  वैश्विक बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 436.40 करोड़ रुपये हो गया है। यह फिल्म अब शाहरुख खान की अब तक की तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है।

21 दिसंबर को रिलीज हुई फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 29.2 करोड़ रुपये की कमाई के साथ एक मजबूत शुरुआत की थी लेकिन अगले दिन इसकी कमाई में गिरावट आ गई। फिल्म ने अपने पहले हफ्ते में 160.22 करोड़ रुपये की कमाई की। दूसरे हफ्ते में कमाई 50 करोड़ रुपये से नीचे गिरकर कुल 46.25 करोड़ रुपये हो गई। 

डंकी ने शाहरुख की एक अन्य फिल्म चेन्नई एक्सप्रेस के बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है। चेन्नई एक्सप्रेस ने दुनिया भर में 424.54 करोड़ रुपये की कमाई की थी। डंकी के प्रोडक्शन हाउस रेड चिलीज़ एंटरटेनमेंट के अनुसार, फिल्म ने वैश्विक बॉक्स ऑफिस पर 436.40 करोड़ रुपये की कमाई की है। यह फिल्म शाहरुख खान और राजकुमार हिरानी एक साथ पहली फिल्म है। 

डंकी से पहले, शाहरुख खान ने 2023 में दो ब्लॉकबस्टर, पठान और जवान दिए। दोनों ने दुनिया भर में 1000 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार किया। जवान 2023 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है वहीं पठान साल की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म रही। साल 2023 शाहरुख के नाम रहा और इस साल किंग खान की तीन फिल्मों ने मिलकर 2500 करोड़ से ज्यादा की कमाई की।

बता दें कि पठान और जवान ने तो बॉक्स ऑफिस पर सफलता के नए कीर्तिमान स्थापित किए। दोनों फिल्मों ने एक हजार करोड़ से ज्यादा की कमाई की। 25 जनवरी को यशराज फिल्म्स के बैनर तले बनी  एक्शन से भरपूर 'पठान' रिलीज हुई।  इसने पहले दिन से ही बॉक्स ऑफिस के रिकॉर्ड तोड़ दिए। बेहद कम समय में यह फिल्म  1000 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल हो गई। पठान ने दुनिया भर में 1,050.30 करोड़ रुपये की कमाई की।  दक्षिण भारतीय एक्शन फिल्मों के सफल निर्देशक एटली के निर्देशन में बनी जवान  सितंबर में रिलीज हुई। इस फिल्म की सफलता ने शाहरुख की बादशाहत को और मजबूत कर दिया। जवान ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 1148.32 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।

टॅग्स :शाहरुख खानबॉक्स ऑफिस कलेक्शनहिन्दी सिनेमा समाचारबॉलीवुड हीरो
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

क्रिकेटकोलकाता नाइट राइडर्स के लिए चीयर करते नजर आएं अबराम, सुहाना खान और अनन्या पांडे, देखिए वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!