लाइव न्यूज़ :

दुलकर सलमान की फिल्म 'कांथा' इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक, सामने आई रिलीज डेट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 21, 2025 14:34 IST

Dulquer Salmaan: जब वह अपनी नयी फिल्म के निर्माण को लेकर अपने चहेते फिल्म स्टार के साथ रचनात्मक मतभेदों का सामना करता है और उनकी जटिल दोस्ती की परीक्षा होती है।

Open in App

Dulquer Salmaan: मलयालम सिनेमा के लोकप्रिय अभिनेता दुलकर सलमान अभिनीत फिल्म "कांथा"14 नवंबर को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। अपनी "द हंट फॉर वीरप्पन" के लिए प्रसिद्ध सेल्वमणि सेल्वराज द्वारा निर्देशित इस फिल्म का निर्माण सलमान के ‘वेफेअरर फिलम्स’और राणा दग्गुबाती के ‘स्पिरिट मीडिया’ द्वारा किया गया है। फिल्म में सलमान के साथ भाग्यश्री बोरसे और समुथिरकानी पिल्लैयार भी मुख्य भूमिकाओं में हैं।

निर्माताओं ने सोमवार को फिल्म की रिलीज होने की तारीख की घोषणा 'एक्स' हैंडल पर एक पोस्ट के माध्यम से की। पोस्ट में लिखा गया, "दीवाली अब और भी धमाकेदार होने वाली है!...‘कांथा’ 14 नवंबर से दुनिया भर के सिनेमाघरों में रोशनी बिखेरेगी! आप सभी को दीवाली की शुभकामनाएं और हम जल्द ही सिनेमाघरों में मिलेंगे।’’

निर्माताओं के अनुसार, "कांथा"की कहानी 1950 के मद्रास पर आधारित है और एक फिल्म निर्माता के इर्द-गिर्द घूमती है। जब वह अपनी नयी फिल्म के निर्माण को लेकर अपने चहेते फिल्म स्टार के साथ रचनात्मक मतभेदों का सामना करता है और उनकी जटिल दोस्ती की परीक्षा होती है।

फिल्म में झानू चंथार ने संगीत दिया है और साईकृष्णा गडवाल तथा सुजाई जेम्स इसके कार्यकारी निर्माता हैं। इससे पहले यह फिल्म 12 सितंबर को रिलीज होने वाली थी।

टॅग्स :आगामी फिल्मसाउथ सिनेमाटॉलीवुड सिनेमा
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीUS-Israel Iran War: दुबई में फंसे भारतीय सितारे, साउथ से लेकर बॉलीवुड तक स्टार ने पीएम मोदी से मांगी मदद

भारतTMC Candidate List: बाबुल सुप्रियो, कोएल मल्लिक, राजीव कुमार और मेनका गुरुस्वामी को टिकट, बंगाल में 5 सीट पर राज्यसभा चुनाव, पहली बार भाजपा का खाता खुलेगा?

बॉलीवुड चुस्कीटीवीके चीफ और एक्टर विजय पर पत्नी ने लगाया बेवफाई का आरोप, तलाक के लिए अर्जी दाखिल की

बॉलीवुड चुस्कीरश्मिका मंदाना को देवर ने कहा 'वदीना', आनंद देवरकोंडा का पोस्ट हुआ वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमिर्जापुर द मूवी: नोट कर लें तारीख! बड़े पर्दे पर इस दिन दस्तक देंगे गुड्डू भैया और कालीन भैया

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?