लाइव न्यूज़ :

बॉलीवुड में ड्रग्स मामलाः अर्जुन रामपाल की प्रेमिका गेब्रिएला डेमेट्रिड्स एनसीबी के समक्ष पेश, अभिनेता से कल पूछताछ

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 11, 2020 21:54 IST

अधिकारी ने बताया कि गेब्रिएला दोपहर 12 बजे दक्षिण मुम्बई के बलार्ड एस्टेट स्थित एनसीबी के क्षेत्रीय कार्यालय पहुंची। कार्यालय के बाहर मीडिया का जमावड़ा था।

Open in App
ठळक मुद्देअर्जुन रामपाल की प्रेमिका गेब्रिएला डेमेट्रिड्स बुधवार को स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) के समक्ष पेश हुईं।अर्जुन रामपाल के आवास की तलाशी ली थी और गेब्रिएला तथा उन्हें 11 नवम्बर को एजेंसी के सामने पेश होने को कहा था।फिरोज नाडियाडवाला की पत्नी शबाना सईद को गिरफ्तार करने के एक दिन बाद गेब्रिएला के घर पर छापेमारी की गई थी।

मुंबईः बॉलीवुड में मादक पदार्थों के कथित इस्तेमाल की जांच के सिलसिले में अभिनेता अर्जुन रामपाल की प्रेमिका गेब्रिएला डेमेट्रिड्स बुधवार को स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) के समक्ष पेश हुईं।

अधिकारी ने बताया कि गेब्रिएला दोपहर 12 बजे दक्षिण मुम्बई के बलार्ड एस्टेट स्थित एनसीबी के क्षेत्रीय कार्यालय पहुंची। कार्यालय के बाहर मीडिया का जमावड़ा था। एनसीबी ने मामले की जांच के सिलसिले में सोमवार को मुम्बई में अभिनेता अर्जुन रामपाल के आवास की तलाशी ली थी और गेब्रिएला तथा उन्हें 11 नवम्बर को एजेंसी के सामने पेश होने को कहा था।

सूत्रों का कहना है कि रामपाल से बृहस्पतिवार को पूछताछ की जा सकती है। एनसीबी के फिल्म निर्माता फिरोज नाडियाडवाला की पत्नी शबाना सईद को गिरफ्तार करने के एक दिन बाद गेब्रिएला के घर पर छापेमारी की गई थी। नाडियाडवाला के जुहू स्थित घर पर कथित रूप से गांजा बरामद किया गया था, जिसके बाद ही उनकी पत्नी को गिरफ्तार किया गया था।

एनसीबी ने रामपाल के उपनगरीय इलाके बांद्रा स्थित घर की तलाशी के दौरान लैपटॉप , फोन जैसे इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जब्त किये थे। अभिनेता के कार चालक से भी पूछताछ की गई थी। अधिकारी ने बताया कि गेब्रिएला के भाई एजिसिलाओस डेमेट्रिड्स को पिछले महीने लोनावला स्थित एक रिजॉर्ट से गिरफ्तार किया गया था। उस पर मादक पदार्थ तस्करों के सम्पर्क में होने का आरोप है।

टॅग्स :बॉलीवुड गॉसिपअर्जुन रामपालसीबीआईसुशांत सिंह राजपूत
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव