लाइव न्यूज़ :

Drishyam 2 Teaser: सामने आया अजय देवगन की दृश्यम 2 का टीजर, जानिए किस दिन रिलीज हो रही फिल्म

By मनाली रस्तोगी | Updated: September 29, 2022 12:46 IST

Drishyam 2 teaser: बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन ने आज सोशल मीडिया पर अपनी अपकमिंग फिल्म दृश्यम 2 का टीजर शेयर किया। ये फिल्म साल 2015 में आई दृश्यम का दूसरा भाग है।

Open in App
ठळक मुद्देदृश्यम 2 के फर्स्ट लुक में श्रिया, इशिता और मृणाल के साथ अजय देवगन दिखाई दे रहे हैं। फिल्म का फर्स्ट लुक रिलीज करने के बाद एक्टर ने बताया था कि फिल्म का टीजर अब लांच होगा।इस फिल्म में तब्बू, श्रिया सरन, मृणाल जाधव, रजत कपूर और इशिता दत्ता भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं।

Drishyam 2 Teaser: अजय देवगन (Ajay Devgn) स्टारर मिस्ट्री-थ्रिलर दृश्यम 2 (Drishyam 2) साल की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। इस फिल्म में तब्बू, श्रिया सरन, मृणाल जाधव, रजत कपूर और इशिता दत्ता भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। मंगलवार को फिल्म का फर्स्ट लुक रिलीज करने के बाद एक्टर ने बताया था कि फिल्म का टीजर अब लांच होगा। वहीं, दृश्यम 2 के फर्स्ट लुक में श्रिया, इशिता और मृणाल के साथ अजय देवगन दिखाई दे रहे हैं। 

अब निर्माताओं ने आखिरकार फिल्म के रिकॉल टीजर को रिलीज कर दिया है। इससे पहले अजय देवगन ने दृश्यम 2 के बारे में एक संकेत दिया था। एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दृश्यम पार्ट वन की झलकियां साझा की थीं। तस्वीरों में एक रेस्तरां का बिल, स्वामी चिन्मयानंदजी के महा सतंग की एक सीडी, एक बस टिकट और मूवी स्टब्स दिखाई दे रहे थे। उन सभी की तारीखें 3 अक्टूबर 2014 थीं। इसके साथ अजय देवगन ने कैप्शन में लिखा था, "कुछ पुराने बिल्स हाथ लगे आज!.."

फिल्म के बारे में बात करें तो ये 2015 की रिलीज हुई दृश्यम की अगली कड़ी है, जिसके मनोरम रहस्य ने दर्शकों को चकित कर दिया था। पहला भाग बॉक्स ऑफिस पर एक ब्लॉकबस्टर हिट था और इसे आलोचकों से सकारात्मक समीक्षा मिली थी। फिल्म का निर्देशन अभिषेक पाठक ने किया है। यह भूषण कुमार, अभिषेक पाठक, कुमार मंगत पाठक, कृष्ण कुमार द्वारा निर्मित और संजीव जोशी, शिव चनाना और आदित्य चौकसे द्वारा सह-निर्मित है। फिल्म दृश्यम 2 18 नवंबर 2022 को बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है।

टॅग्स :अजय देवगनइंस्टाग्राम
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेViral Video: बाइक को पेट्रोल से नहलाता दिखा इंफ्लूएंसर, लोगों का फूटा गुस्सा

ज़रा हटके5 बच्चों के पिता बने Armaan Malik, पायल ने दिया बेटे को जन्म, देखें वीडियो और तस्वीरें

विश्वआखिर इस तरह का फर्जीवाड़ा लोग करते क्यों हैं?

विश्वHappy International Women's Day 2026: अपनी मां, पत्नी या बहन को भेजें ये खास शुभकामना संदेश और कोट्स

विश्वHappy International Women's Day 2026: 'रुकना नहीं, थकना नहीं... आज जश्न है आपकी अजेय शक्ति का', वुमेन्स डे पर इन कोट्स के जरिए करें विश

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?