लाइव न्यूज़ :

Dream Girl Box Office Collection Day 4: आयुष्मान खुराना की 'ड्रीम गर्ल' ने वीकडेज में भी की बंपर कमाई, जानें कलेक्शन

By मेघना वर्मा | Updated: September 17, 2019 12:45 IST

आयुष्मान खुराना और नुसरत भरूचा की फिल्म ड्रीम गर्ल  को राज शांडिल्य ने डायरेक्ट किया है। सेकेंड हाफ के खत्म होते-होते फिल्म थोड़ी ऊबाऊ सी जरूर हो जाती है।

Open in App
ठळक मुद्देड्रीम गर्ल फिल्म आयुष्मान खुराना के करियर की अभी तक की सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म है।फिल्म में आयुष्मान के पूजा किरदार को लोगों ने खूब सराहा है।

आयुष्मान खुराना की फिल्म ड्रीम गर्ल लोगों को खूब पसंद आ रही है। ये फिल्म एक्टर के करियर की अभी तक की सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म साबित हुई है। फिल्म को दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। ये आयुष्मान का जादू ही तो है जो वीकेंड के बाद अब वीकडेज में भी फिल्म ने बंपर कमाई कर ली है। कॉमेडी ड्रामा इस फिल्म को लोगों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है।

बॉक्स ऑफिस इंडिया की रिपोर्ट की मानें तो फिल्म ने चौथे दिन यानी पहले सोमवार को 7.25 करोड़ के आस-पास की कमाई कर ली है। वहीं तीसरे दिन यानी पहले रविवार को फिल्म ने 18 करोड़ के आस-पास की कमाई की थी। फिल्म ने पहले और दूसरे दिन से भी ज्यादा तीसरे दिन कमाई कर ली है। अब इस कमाई के साथ ड्रीम गर्ल ने टोटल 68-69 करोड़ के आस-पास की कमाई की है।

फैंस को आयुष्मान की फिल्म काफी पसंद आ रही है। फिल्म में आयुष्मान खुराना की एक्टिंग और कॉमेटी की टाइमिंग बहुत की शानदार है। पूजा के अवतार में आयुष्मान ने शानदार एक्टिंग की है। फिल्म ने दोनों दिन शानदार कमाई की है। आयुष्मान की एक अलग किरदार की फिल्म को पहले ही दिन फैंस से जमकर प्यार मिला है।

खास बात ये है कि आयुष्मान खुराना की ड्रीम गर्ल ने सुशांत सिंह की छिछोरे की ओपनिंग कमाई के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। फिल्म महज 30 करोड़ के बजट में बनी हैं।  ऐसे में फिल्म के पहले दिन के कलेक्शन से लग रहा है कि फिल्म पहले वीकेंड पर ही अपनी कमाई निकाल लेगी।

आयुष्मान खुराना और नुसरत भरूचा की फिल्म ड्रीम गर्ल  को राज शांडिल्य ने डायरेक्ट किया है। सेकेंड हाफ के खत्म होते-होते फिल्म थोड़ी ऊबाऊ सी जरूर हो जाती है। मगर आयुष्मान की एक्टिंग आपको बोर होने से रोक लेगी। नुसरत भरुचा ने माही के किरदार के साथ न्याय किया है। 

सभी कलाकार अपने रोल में परफेक्ट से दिखते हैं। ओवरऑल फिल्म फुल टू पैसा वसूल है। दिमाग को रिलैक्स करना हो तो इस वीकेंड जाकर देखें आयुष्मान खुराना की ड्रीम गर्ल। हल्की-फुल्की कॉमेडी के साथ लाइट सी इस फिल्म को ऑडियंस फूल टू वैसा वसूल मूवी बता रही है।

टॅग्स :ड्रीम गर्ल मूवीआयुष्मान खुरानानुसरत भरूचा
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीNusrat Bharucha Controversy: महाकाल दर्शन को लेकर विवाद में नुसरत भरुचा, मौलाना बोले...

बॉलीवुड चुस्कीसूरज बड़जात्या की फिल्म में प्रेम बनेंगे आयुष्मान खुराना, पढ़ें पूरी खबर

बॉलीवुड चुस्कीThamma box office collection day 1: पहले दिन 25.11 करोड़ रुपये, आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना ने सिनेमाघरों में किया धमाल

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम में नुसरत भरुचा को प्रशंसकों ने घेरा, एक्ट्रेस हुईं परेशान, कहती रहीं 'मेरे लोग कहां हैं'?

बॉलीवुड चुस्कीTahira Kashyap: सात साल बाद फिर से..., आयुष्मान खुराना की पत्नी ताहिरा कश्यप को फिर से स्तन कैंसर, इंस्टाग्राम पोस्ट पर लिखा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?