लाइव न्यूज़ :

'Dream Girl 2' box office collection Day 1:  बॉक्स ऑफिस पर 10.69 करोड़ रुपये की कमाई, आयुष्मान खुराना की रिलीज के "पहले दिन कमाई करने वाली सबसे बड़ी फिल्म"

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 26, 2023 14:02 IST

'Dream Girl 2' box office collection Day 1: राज शांडिल्य द्वारा निर्देशित ‘ड्रीम गर्ल 2’ खुराना की 2019 की इसी शीर्षक वाली हिट फिल्म की अगली कड़ी है।

Open in App
ठळक मुद्दे2019 में रिलीज हुई फिल्म ‘बाला’ ने पहले दिन 10.15 करोड़ रुपये की कमाई की थी।करियर की सर्वश्रेष्ठ शुरुआत 'ड्रीम गर्ल 2' के साथ करना आश्चर्यजनक लगता है।सिनेमाघरों में लाना और उन्हें एक अच्छा समय बिताने का अनुभव कराना अच्छा लगता है।

'Dream Girl 2' box office collection Day 1:आयुष्मान खुराना अभिनीत फिल्म ‘ड्रीम गर्ल 2’ ने रिलीज के पहले दिन घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 10.69 करोड़ रुपये की कमाई की है। फिल्म निर्माताओं ने शनिवार को यह जानकारी दी। राज शांडिल्य द्वारा निर्देशित ‘ड्रीम गर्ल 2’ खुराना की 2019 की इसी शीर्षक वाली हिट फिल्म की अगली कड़ी है।

फिल्म में आयुष्मान खुराना और अनन्या पांडे मुख्य किरदार में हैं। फिल्म निर्माताओं द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, यह फिल्म आयुष्मान खुराना की रिलीज के "पहले दिन कमाई करने वाली सबसे बड़ी फिल्म" बन गई है। इससे पहले 2019 में रिलीज हुई फिल्म ‘बाला’ ने पहले दिन 10.15 करोड़ रुपये की कमाई की थी।

अभिनेता ने एक बयान में कहा, "कमाई के मामले में फिल्मी करियर की सर्वश्रेष्ठ शुरुआत 'ड्रीम गर्ल 2' के साथ करना आश्चर्यजनक लगता है। 'ड्रीम गर्ल' एक फ्रेंचाइजी है जिसने मुझे बहुत प्यार दिया और मैं 'ड्रीम गर्ल 2' को बॉक्स ऑफिस पर मिली शुरुआत से वास्तव में खुश हूं।" उन्होंने कहा, "लोगों को सिनेमाघरों में लाना और उन्हें एक अच्छा समय बिताने का अनुभव कराना अच्छा लगता है।

'ड्रीम गर्ल 2' एक ऐसी फिल्म है जो लोगों का भरपूर मनोरंजन करती है। इस फिल्म को देखकर लोग दिल खोलकर हंसेंगे। मुझे यह जानकर अच्छा कि फिल्म ने अच्छी शुरुआत की है और यह लोगों की उम्मीदों पर खरी उतरी है।" इस फिल्म में परेश रावल, अन्नू कपूर, राजपाल यादव, विजय राज, असरानी, ​​अभिषेक बनर्जी, मनजोत सिंह और सीमा पाहवा भी हैं। फिल्म का निर्माण एकता आर. कपूर की बालाजी मोशन पिक्चर्स द्वारा किया गया है। 

टॅग्स :ड्रीम गर्ल मूवीआयुष्मान खुरानाअनन्या पाण्डेय
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीTu Meri Main Tera Main Tera Tu Meri box office: तीन दिन में 21.24 करोड़ रुपये कमाई, अनन्या पांडे और कार्तिक आर्यन मचा रहे धमाल

बॉलीवुड चुस्कीजज्बातों की गहराई और नए दौर की प्रेम कहानी का सुंदर ताना-बाना है ‘तू मेरी मैं तेरा...’

टीवी तड़काBigg Boss 19 Grand Finale: सनी लियोन, पावरस्टार पवन सिंह से लेकर कार्तिक-अनन्या तक, बिग बॉस के ग्रैंड फिनाले की बढ़ाएंगे शोभा

बॉलीवुड चुस्कीTu Meri Main Tera Main Tera Tu Meri teaser: कार्तिक आर्यन, अनन्या पांडे की नई फिल्म का टीजर हुआ लॉन्च, देखें दोनों की केमिस्ट्री | Watch

बॉलीवुड चुस्कीसूरज बड़जात्या की फिल्म में प्रेम बनेंगे आयुष्मान खुराना, पढ़ें पूरी खबर

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?