लाइव न्यूज़ :

करण जौहर के शो में दृष्टि धामी ने जब लिया कंगना का नाम, डायरेक्टर ने दिया ऐसा रिएक्शन

By वैशाली कुमारी | Updated: September 6, 2021 12:23 IST

निर्देशक करण जौहर के शो में दृष्टि धामी, कुणाल कपूर और डीनो मोरिया एक साथ दिखाई देंगे। हाल ही में शो का प्रोमो रिलीज हुआ है।

Open in App
ठळक मुद्देनिर्देशक करण जौहर के शो में दृष्टि धामी, कुणाल कपूर और डीनो मोरिया एक साथ दिखाई देंगेडिजनी प्लस हॉटस्टार पर हाल ही में रिलीज हुई वेब सीरीज 'द अंपायर' सुर्खियों में बनी हुई है

डिजनी प्लस हॉटस्टार पर हाल ही में रिलीज हुई वेब सीरीज 'द अंपायर' सुर्खियों में बनी हुई है। सोशल मीडिया पर लोग इसकी तारीफ कर रहे हैं। वहीं कुछ इसकी आलोचना में इसे गेम ऑफ थ्रोंस की नकल भी बता रहे हैं। ऐसे में 'द अंपायर' के कास्ट कॉफी शॉर्ट्स विद करण में पहुंचे जहां ढेर सारी मस्ती देखने को मिली। 

निर्देशक करण जौहर के शो में दृष्टि धामी, कुणाल कपूर और डीनो मोरिया एक साथ दिखाई देंगे। हाल ही में शो का प्रोमो रिलीज हो चुका है। इसमें करण, कुणाल और डिनो से मजेदार सवाल पूछ रहे है। प्रोमो में करण जौहर डिनो  के बारे में पूछते हैं, "मैंने आप का लुक देखा है, इस सीरीज में यह बहुत कमाल है। इस पर डिनो कहते हैं मैंने जानवर को फॉलो किया वह पैंथर है। इसके बाद करण फिर सवाल पूछते हैं,  ऑफ स्क्रीन आप किस तरह के जानवर हैं। डिनो ने खुद को पप्पी बताते हुए कहा कि ये तो सबको पसंद होते हैं।

 वहीं प्रोमो के आखिरी में करण दृष्टि से पूछते हैं कि फिलहाल में ऐसी कौन सी अभिनेत्री हैं जिन्हें आप अपना रोल मॉडल मानती हैं। इस बात पर दृष्टि कहती हैं आपकी पसंदीदा कंग....प्रियंका चोपड़ा। दृष्टि के जवाब पर करण कहते हैं कि मैंने एकदम स्ट्रेट फेस रखा है। आप देख सकते हैं कि मेरा रेस्टिंग फेस है। करण कुणाल से पूछते हैं अगर आपको अभिषेक बच्चन को कोई पैगाम भेजना हो तो आप क्या कहेंगे। तभी कुणाल कहते हैं कि मेरे भाई कबड्डी कबड्डी, आई लव यू बड्डी।

बता दें कि वेब सीरीज के 6 ऐतिहासिक उपन्यासों की सीरीज एंपायर ऑफ द मुगल की पहली कड़ी राइडर्स फ्रॉम द नॉर्थ पर आधारित है। सीरीज की शुरुआत पानीपत की पहली लड़ाई 1526 से होती है। जहां बाबर जिंदगी के सफर को याद कर रहा है। 

टॅग्स :करण जौहरकुणाल कपूरबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!