लाइव न्यूज़ :

Don-3: पता चल गई 'डॉन-3' की कहानी! शाहरुख खान की जगह रणवीर सिंह को लेने की वजह भी फरहान अख्तर ने बताई

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: August 25, 2024 17:37 IST

Don-3: फरहान ने बताया है कि आखिर क्यों उन्हें डॉन 3 में शाहरुख की जगह रणवीर सिंह को लेना पड़ा। फरहान ने ईशारों में डॉन 3 की कहानी का प्लॉट भी बता दिया।

Open in App
ठळक मुद्देशाहरुख खान जब पहली बार डॉन के किरदार में पर्दे पर आए तो दर्शकों ने इसे खूब पसंद कियाफरहान ने बताया है कि आखिर क्यों उन्हें डॉन 3 में शाहरुख की जगह रणवीर सिंह को लेना पड़ाशोभिता धूलिपाला फरहान अख्तर की डॉन 3 में रणवीर सिंह के साथ दिखाई दे सकती हैं

Why Don 3 with Ranveer Singh: बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान जब पहली बार डॉन के किरदार में पर्दे पर आए तो दर्शकों ने इसे खूब पसंद किया। फिल्म के दूसरे भाग में शाहरुख को और भी ज्यादा पसंद किया गया। लेकिन जब निर्माता-निर्देशक फरहान अख्तर ने इस साल की शुरुआत में रणवीर सिंह के साथ डॉन 3 की घोषणा की तब सब हैरान रह गए। तीसरी किस्त में शाहरुख खान की अनुपस्थिति पर बहुत सारे फैंस ने फरहान से नाराजगी भी जताई। प्रशंसकों का मानना ​​था कि  डॉन के किरदार में शाहरुख को कोई रिप्लेस नहीं कर सकता।

अब हाल ही में फेय डिसूजा के साथ बातचीत में फरहान ने बताया है कि आखिर क्यों उन्हें डॉन 3 में शाहरुख की जगह रणवीर सिंह को लेना पड़ा। फरहान ने ईशारों में डॉन 3 की कहानी का प्लॉट भी बता दिया। उन्होंने कहा कि न 3 लिखते समय उन्होंने शाहरुख के बारे में सोचा था, लेकिन अंततः चीजें एक साथ नहीं आईं।

फरहान ने कहा कि जब मैंने पहली बार डॉन 3 बनाने के बारे में सोचना शुरू किया, तो जाहिर है, मैंने शाहरुख के साथ कुछ लिखने के बारे में सोचा था, लेकिन किसी तरह हमें कहानी को आगे बढ़ाने के लिए सही जगह नहीं मिल पाई। फरहान ने कहा कि हम इस पर आम सहमति नहीं बना सके। इसके बाद  मैंने सोचा, मुझे इस बात पर पुनर्विचार करने दीजिए कि मैं फिल्म के साथ क्या करना चाहता हूं। 

फरहान ने कहानी का हिंट कर देते हुए कहा कि डॉन, डॉन कैसे बना' जैसी कहानी पर थोड़ा और विस्तार से विचार करने के बाद मैंने इसे लिखना शुरू किया। जाहिर तौर पर इसके लिए एक युवा अभिनेता की आवश्यकता थी। इसलिए लगा कि रणवीर इसके लिए बिल्कुल सही व्यक्ति है।

इस बीच अफवाह यह है कि शोभिता धूलिपाला फरहान अख्तर की डॉन 3 में रणवीर सिंह के साथ दिखाई दे सकती हैं। चर्चा यह है कि शोभिता धूलिपाला डॉन फ्रेंचाइजी की तीसरी किस्त में एक आइटम नंबर कर सकती हैं।  

टॅग्स :शाहरुख खानरणवीर सिंहफरहान अख़्तरहिन्दी सिनेमा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

ज़रा हटकेआखिर क्यों मार्च महीना खत्म ही नहीं हो रहा?, फिर से सोचिए 2026 में अभी क्या-क्या हुआ?, वीडियो

क्रिकेटकोलकाता नाइट राइडर्स के लिए चीयर करते नजर आएं अबराम, सुहाना खान और अनन्या पांडे, देखिए वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई