लाइव न्यूज़ :

अजय देवगन ही नहीं इस सुपरस्टार का भी 'सिंबा' में है कैमियो, जानिए सलमान खान से क्या है कनेक्शन?

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: December 28, 2018 16:49 IST

खास बात ये है कि इस फिल्म में एक और स्टार ने कैमियो किया है।

Open in App

डायरेक्टर रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी फिल्म सिंबा पर्दे पर रिलीज हो गई है। फिल्म में रणवीर सिंह ने अपने दमदार अभिनय को पेश किया है। खास बात ये है कि फिल्म में अजय देवगन का कैमियो है, जिसकी झलक फैंस ने ट्रेलर में ही देख ली थी।

खास बात ये है कि इस फिल्म में एक और स्टार ने कैमियो किया है। दरअसल अक्षय कुमार भी खास रोल में फिल्म के अंत में फैंस को नजर आने वाले हैं। अक्षय एटीएस ऑफिसर वीर सूर्यवंशी के रूप में निभाई गई है। 

मेहमान भूमिका दर्शकों के लिए बिल्कुल सरप्राइज पैकेज की तरह है। ऐसा माना जा रहा है कि अक्षय का यह किरदार उनकी किसी आने वाली फिल्म से लिया गया है। लेकिन अब अक्षय का सलमान से कनेक्शन किया जा रहा है वो क्यों और कैसे हम आपको बताते हैं।

दरअसल सलमान खान ने साल 2010 में फिल्म 'वीर' में काम किया था और उससे काफी पहले साल 1992 में सलमान की फिल्म 'सूर्यवंशी' आई थी। इस तरह अगर देखा जाए तो रणवीर की 'सिंबा' में अजय देवगन, अक्षय कुमार के अलावा सलमान खान का भी कुछ न कुछ कनेक्शन सामने आ ही गया है। साथ ही इसके साथ एक बात और साफ हो रही है कि अगले साल रोहित अक्षय के साथ फिल्म लेकर आने वाले हैं।

आज सिनेमाहॉल और मल्टीप्लेक्स में इनकी बहुप्रतीक्षित फिल्म सिंबा रिलीज़ हो रही है।अगर ट्रेड एनालिस्ट्स के आंकड़ों पर विश्वास किया जाये तो इस फिल्म की पहले दिन की कमाई 18 करोड़ तक हो सकती है।

फिल्म में रणवीर सिंह एक बेईमान पुलिस इंस्पेक्टर संग्राम भालेराव का किरदार निभा रहे हैं और सारा अली खान उनका लव इंटरेस्ट हैं. फिल्म तेलुगु सुपरहिट फिल्म टेंपर का आधिकारिक रीमेक है, टेंपर में यह किरदार जूनियर एनटीआर ने निभाया था।

सिंबा रणवीर सिंह की अब तक की सबसे बड़ी रिलीज़ के तौर पर देखी जा रही है इसको 4000 स्क्रीन पर प्रदर्शित किया जायेगा। फिल्म में सिंघम अजय देवगन भी केमियो करते नज़र आएंगे। फिल्म का टोटल बजट 95 करोड़ रुपये है जिसमें 80  करोड़ प्रोडक्शन कॉस्ट और 15 करोड़ प्रमोशन कॉस्ट है।

टॅग्स :स‍िंबाअक्षय कुमाररणवीर सिंहअजय देवगन
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

ज़रा हटकेआखिर क्यों मार्च महीना खत्म ही नहीं हो रहा?, फिर से सोचिए 2026 में अभी क्या-क्या हुआ?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!

ज़रा हटकेVIRAL: रणवीर सिंह का 'भूत' वाला लुक देख दंग रह गए लोग! Dhurandhar 2 का ये सीन उड़ा रहा होश

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच