लाइव न्यूज़ :

दिव्यांका त्रिपाठी ने यूजर को दिया शानदार जवाब, कहा- मच्छर से ज्यादा ऐसी नाजुक सोच से परेशान हूं

By मनाली रस्तोगी | Updated: January 13, 2022 17:25 IST

टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी ने हाल-फिलहाल में एक यूजर को शानदार जवाब दिया है। दरअसल, एक यूजर ने उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल करने की कोशिश की थी, जिसके उन्होंने बढ़िया जवाब दिया।

Open in App
ठळक मुद्देसोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं दिव्यांका त्रिपाठी।दिव्यांका त्रिपाठी ने यूजर को दिया शानदार जवाब।

टीवी की मशहूर एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। उन्हें आए दिन सोशल मीडिया पर नए पोस्ट्स शेयर करते हुए देखा जाता है। इसी क्रम में एक बार फिर एक्ट्रेस अपने नए पोस्ट को लेकर चर्चा का विषय बनी हुई हैं। दरअसल, दिव्यांका ने गुरुवार सुबह जिम से एक फोटो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट की थी। इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा कि आज वो भारतीय मच्छरों की वजह से सुबह जल्दी उठ गईं। उन्होंने आगे लिखा कि उम्मीद है कि आपकी रात बेहतर रही होगी?!

फिलहाल, अपने इस कैप्शन की वजह से उन्हें एक यूजर ने ट्रोल करने की कोशिश की, जिसके बाद दिव्यांका ने यूजर को काफी बढ़िया जवाब दिया। बता दें कि एक यूजर ने उनके पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा था कि भारतीय मच्छर शब्द का प्रयोग देश के लिए बहुत अपमानजनक लगता है। मैं आपका बहुत बड़ा प्रशंसक हूं लेकिन गढ़े गए शब्द की सराहना नहीं करता। हालांकि, बाद में उस यूजर ने अपने इस कमेंट को डिलीट कर दिया। मगर तब तक एक्ट्रेस ने इस कमेंट का स्क्रीनशॉट ले लिया। फिलहाल, एक्ट्रेस ने इस स्क्रीनशॉट को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया है।

स्क्रीनशॉट के साथ उन्होंने लिखा, 'इस व्यक्ति ने तुरंत कमेंट को हटा दिया लेकिन मैं ऐसी नाजुक संवेदनाओं से चौंक जाती हूं। मच्छर से ज्यादा ऐसी नाजुक सोच से परेशान हूं अब। स्टोरी में दिख रहा है कि यूजर ने एक्ट्रेस के पोस्ट पर कमेंट किया है, जिसके रिप्लाई में उन्होंने लिखा कि मैं भारत में हूँ। ये मच्छर भारत में हैं। मैं एक प्रसिद्ध भारतीय हूं। वो मच्छर भी मशहूर हो सकते हैं। इंसानों और कीड़ों के बीच यह पूर्वाग्रह क्यों? दिव्यांका ने आगे लिखा कि यदि आप गंभीर हो रहे हैं, तो एक गंभीर नोट पर- आइए संवेदनशील भारतीय होने के बजाय परिपक्व और वास्तविक बनें और एक स्पेड को स्पेड ही कहें। एक्ट्रेस आगे लिखती हैं, 'भारत में, मेरे घर के बाजू में खुला नाला है और यहां मच्छर हैं! और ये सच है! अमेज़न के जंगल में भी मच्छर हैं ये बोलूं तो क्या अमेज़न वासियों को बुरा लगना चाहिए? कम ऑन छोटी छोटी बातों पर सीरियस मत हो! बड़े बड़े मसले भी हैं हमारे पास!'

टॅग्स :दिव्यांका त्रिपाठीइंस्टाग्रामInstagram Stories
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

भारतAAP छोड़ने के 24 घंटे के भीतर राघव चड्ढा के इंस्टाग्राम पर 1 मिलियन फॉलोअर्स घटे

ज़रा हटकेViral Video: बाइक को पेट्रोल से नहलाता दिखा इंफ्लूएंसर, लोगों का फूटा गुस्सा

ज़रा हटके5 बच्चों के पिता बने Armaan Malik, पायल ने दिया बेटे को जन्म, देखें वीडियो और तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीये हैं मोहब्बतें वाली Divyanka बनने वाली हैं मां, 10 साल बाद मिली खुशखबरी, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार

बॉलीवुड चुस्की'आखिरी सवाल' मूवी रिव्यू: कलाकारों के अभिनय ने जीता दिल, जानिए कैसी है फिल्म 'आखिरी सवाल'