लाइव न्यूज़ :

VIDEO : दिव्या भटनागर के पति गगन ने देवोलीना को दी धमकी, कहा- गलत आदमी से ले लिया है पंगा

By अमित कुमार | Updated: December 11, 2020 16:29 IST

टीवी अभिनेत्री दिव्या भटनागर की मौत के बाद उनके पति गगन पर कई तरह के आरोप लगाए गए हैं। जिसके जवाब में उन्होंने अब एक वीडियो शेयर किया है।

Open in App
ठळक मुद्देएक्ट्रेस देवोलीना ने अपने सोशल मीडिया पर दिव्या भटनागर के जख्म की एक तस्वीर को शेयर किया था। देवोलीना ने दिव्या भटनागर के पति गगन पर कई संगीन आरोप भी लगाए थे। इसके जवाब में गगन ने अब देवोलीना को एक वीडियो के जरिए जवाब दिया है।

कोरोना समेत अन्य बीमारियों से जूझते हुए दुनिया को अलविदा कह गई टीवी अभिनेत्री दिव्या भटनागर को लेकर खबरों का दौर जारी है। हाल ही में अभिनेत्री देवोलिना भट्टाचार्य ने एक वीडियो जारी कर दिव्या के पति गगन गबरू की पोल खोली थी। अब दिव्या के भाई देव भटनागर ने कुछ स्क्रीनशॉट्स शेयर किए हैं, जिसमें दिवंगत अभिनेत्री किसी को अपने पति की ओर से मारपीट किए जाने की बात बता रही हैं। 

दिव्या यह भी कहती हैं कि उन्हें धमकाकर गगन ने उनसे शादी की थी. चैट शेयर करते हुए देव ने कैप्शन लिखा है, ''काश, मुझे पहले यह सब कुछ पता चल जाता। मैं उसे इस शैतान से बचाने की कोशिश करता। मैं चाहता हूं कि गगन गबरू को फांसी हो।'' दिव्या ने पिछले साल दिसंबर में ही अपने परिवार के खिलाफ जाकर गगन से शादी रचाई थी।अभिनेत्री देवोलीना भट्टाचार्जी ने भी गगन पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। 

गगन ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने देवोलीना पर तीखी टिप्पणी करने के साथ-साथ दिव्या के परिवार को भी घेरा है। गगन ने अपने वीडियो में कहा कि मैं अभी इस हालत में भी नहीं हूं कि किसी से बात कर सकूं। पर क्या करूं आपको सच्चाई से रूबरू कराना बहुत जरूरी है। उन्होंने देवोलीना को कड़े शब्दों में कहा कि तू क्या मेरी औकात बताएगी। तुझसे कहीं ज्यादा अच्छी मेरी औकात है। 

इसके अलावा गगन ने एक और वीडियो शेयर कर अपनी और के बीच कमेस्ट्री लोगों के साथ शेयर की है। उन्होंने कहा कि ये थी हमारी मोहाब्बत जिसे कुछ लोग बदनाम कर रहे हैं और मुझ पर झूठे आरोप लगा रहे हैं। 

टॅग्स :बॉलीवुड अभिनेत्रीबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!