लाइव न्यूज़ :

धर्मा प्रोडक्शंस के लिए भानु करना चाहते थे 'रोमांटिक' फिल्म, फिर ऐसा क्या हुआ जो विक्की कौशल संग बना दी भूत

By भाषा | Updated: February 21, 2020 17:37 IST

‘‘भूत पार्ट वन : द हॉन्टेड शिप’’ की पटकथा पढ़ने के बाद भानु ने सोचा था कि एक निर्देशक के तौर पर खुद को स्थापित करने के बाद वह यह फिल्म बनाएंगे। लेकिन यह उनकी पहली ही फिल्म बन गई।

Open in App
ठळक मुद्देफिल्म में मुख्य भूमिकाएं विक्की कौशल, भूमि पेडनेकर और आशुतोष राणा ने निभाई हैं। विक्की एक लावारिस पड़े हुए पोत ‘‘सी बर्ड’’ के सर्वे अधिकारी पृथ्वी बने हैं

धर्मा प्रोडक्शंस के तहत काम करने वाले अन्य निर्देशकों की तरह ही भानु प्रताप सिंह भी चाहते थे कि वह अपनी पहली फिल्म बनाएं तो वह रोमांस पर आधारित हो। लेकिन ऐसा नहीं हो पाया और उन्होंने अपनी पहली फिल्म ही हॉरर बना डाली। ‘‘भूत पार्ट वन : द हॉन्टेड शिप’’ की पटकथा पढ़ने के बाद भानु ने सोचा था कि एक निर्देशक के तौर पर खुद को स्थापित करने के बाद वह यह फिल्म बनाएंगे। लेकिन यह उनकी पहली ही फिल्म बन गई।

फिल्म में मुख्य भूमिकाएं विक्की कौशल, भूमि पेडनेकर और आशुतोष राणा ने निभाई हैं। विक्की एक लावारिस पड़े हुए पोत ‘‘सी बर्ड’’ के सर्वे अधिकारी पृथ्वी बने हैं । मुंबई के तट पर आ पहुंचे ‘‘सी बर्ड’’ की जांच के दौरान पृथ्वी को होने वाले भयावह अनुभवों की दस्तान बताने वाली इस फिल्म के निर्देशक भानु 2014 में आई शशांक खेतान की फिल्म ‘‘हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया’’ के सहायक निर्देशक थे। 

यह फिल्म भी धर्मा प्रोडक्शन्स के बैनर तले बनी थी। भानु ने कहा ‘‘मैं जानता हूं कि धर्मा प्रोडक्शन्स किस तरह की फिल्में बनाता रहा है। इसलिए मैं चाहता था कि एक रोमांटिक कॉमेडी लिखूं और मैंने लिखी भी। हॉरर फिल्म तो मैं तीन चार फिल्मों के निर्देशन के बाद लेना चाहता था। ’’ उन्होंने बताया कि शशांक उनके मित्र हैं और उन्होंने जब उन्हें एक पटकथा पर काम करने को कहा तो वह पटकथा देख कर भानु स्तब्ध रह गए। 

भानु ने बताया ‘‘पटकथा लंबा सफर तय कर करण जौहर के पास पहुंची। पांच मिनट की बैठक के बाद करण ने कहा- ठीक है, इसे किया जाए। यह शब्द सुनने के लिए मेरे कान 10-12 साल से तरस रहे थे और करण ने पांच मिनट में हां कर दी। मेरी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। इस तरह भूत का निर्माण शुरू हुआ और फिल्म बन गई।’’ 

टॅग्स :विक्की कौशलबॉलीवुड हीरोबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!