लाइव न्यूज़ :

रानू मंडल की बायोपिक के निर्देशक का खुलासा- कुछ ऐक्टर्स को उनका किरदार निभाना अपमानजनक लगा

By अनिल शर्मा | Updated: September 8, 2021 10:16 IST

रिपोर्ट के मुताबिक इशिका डे से पहले रानू का किरदार सुदीप्ता चक्रबर्ती करने वाली थीं, मगर उन्हें रिप्लेस कर दिया गया। फिलहाल इशिका फिल्म के लिए खूब तैयारियां कर रही हैं।  

Open in App
ठळक मुद्देपश्चिम बंगाल के रानाघाट स्थित एक रेलवे स्टेशन पर गाने गाकर भीख मांगती थी रानू मंडल लता मंगेशकर के गीत- एक प्यार का नगमा है को गाकर सोशल मीडिया स्टार बन गईंहिमेश रेशमिया ने उन्हें हैप्पी हार्डी में गाने का मौका दिया

कोलकाताः पश्चिम बंगाल के रानाघाट स्थित एक रेलवे स्टेशन पर लता मंगेशकर के गीत- एक प्यार का नगमा है को गाकर, भीख मांगने वाली रानू मंडल को कौन भूल सकता है। एक शख्स ने उनकी गायिकी का वीडियो सोशल मीडिया पर और देखते-देखते वायरल हो गया। 

 इसके तुरंत बाद, उन्हें गायक हिमेश रेशमिया का समर्थन मिला, जिन्होंने उन्हें 2020 में अपनी फिल्म 'हैप्पी हार्डी एंड हीर' के लिए 'तेरी मेरी कहानी' गाने का मौका दिया। उनको नाम और शोहरत सबकुछ हासिल हुआ लेकिन जल्द ही सबकुछ खत्म भी हो गया।

अब उनकी जिंदगी की कहानी जल्द ही बड़े पर्दे पर आने वाली है। निर्देशक हृषिकेश मंडल द्वारा अभिनीत, बायोपिक का शीर्षक 'मिस रानू मारिया' है, जिसमें अभिनेत्री इशिका डे रानू मंडल के किरदार में नजर आएंगी।

रानू मंडल पर बनने वाली बायोपिक के निर्देशक हृषिकेश मंडल के मुताबिक, उनके दिमाग में कई कलाकार थे लेकिन कुछ लोगों ने सोचा कि उनका किरदार निभाना अपमानजनक है। उन्होंने कहा, "आखिरकार, इशिका डे भूमिका निभाने के लिए सहमत हो गई।"

रिपोर्ट के मुताबिक इशिका डे से पहले रानू का किरदार सुदीप्ता चक्रबर्ती करने वाली थीं, मगर उन्हें रिप्लेस कर दिया गया। फिलहाल इशिका फिल्म के लिए खूब तैयारियां कर रही हैं।  टाइम्स ऑफ इंडिया से एक इंटरव्यू में इशिका ने तैयारियों को लेकर बताया कि किरदार के लिए वे दो महीने की सख्त डाइट पर जा रही हैं। ताकि वह अपना वजन कम कर पाएं। उनकी योजना दो महीने में 10 किलो वजन कम करने की है।ऐसा सिर्फ इसलिए ताकि वो खुद को रानू के किरदार में ढाल सकें।

 

 

टॅग्स :रानू मंडलबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्की4 साल बाद टूटी मौनी रॉय की शादी, तलाक की खबरों पर तोड़ी चुप्पी

बॉलीवुड चुस्कीब्लैक ऑफ-शोल्डर गाउन में मृणाल ठाकुर का ग्लैमरस लुक वायरल

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार

बॉलीवुड चुस्की'आखिरी सवाल' मूवी रिव्यू: कलाकारों के अभिनय ने जीता दिल, जानिए कैसी है फिल्म 'आखिरी सवाल'

बॉलीवुड चुस्कीअदिति शर्मा और हम्द खान की "इश्क ज़ालिम है" वीनस म्यूजिक पर रिलीज !

बॉलीवुड चुस्कीकन्नड़ एक्टर दिलीप राज का निधन, 48 की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से तोड़ा दम