लाइव न्यूज़ :

प्रज्ञा ठाकुर ने गोडसे को कहा देशभक्त तो बॉलीवुड डायरेक्टर ने मांगी माफी, लिखा-क्षमा गांधी जी...

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: November 28, 2019 09:35 IST

प्रज्ञा ने बीते बुधवार को लोकसभा में एकपीजी संशोधन विधेयक पर चर्चा करते हुए राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे को देशभक्त करार दिया है।

Open in App

भोपाल से बीजेपी सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर (Pragya Singh Thakur)ने हाल ही में एक बयान दिया जिसके बाद से वह लगातार चर्चा में हैं। प्रज्ञा ने बीते बुधवार को लोकसभा में एकपीजी संशोधन विधेयक पर चर्चा करते हुए राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे को देशभक्त करार दिया है। नाथूराम को देशभक्त बताए जाने पर राजनीतिक पार्टियों से लेकर मीडिया तक में प्रज्ञा की जमकर किरकिरी हुई है। अब इस पर बॉलीवुड के फिल्म निर्माता, लेखक और डायरेक्टर अनुभव सिन्हा ने अपनी राय रखी है।

प्रज्ञा सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल हुईं थी। उनके बयान की जमकर आलोचना की गई है।  ऐसे में फिल्म निर्माता, लेखक और डायरेक्टर अनुभव सिन्हा ने ऐसा ट्वीट किया है जो लोगों के बीच छा गया है। अनुभव ने महात्मा गांधी से ट्वीट के जरिए प्रज्ञा के इस बयान पर माफी मांगी है।

फिल्म निर्माता, लेखक और डायरेक्टर अनुभव सिन्हा के द्वारा महात्मा गांधी को लेकर किए गए ट्वीट ने लोगों को अपनी तरफ खींचा है। अनुभव ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि क्षमा गांधी जी, हम कुछ नहीं कर सकते। अपने इस ट्वीट के जरिए उन्होंने गांधी जी से माफी मांगी है।

अनुभव के ट्वीट पर लोग जमकर प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। लोग तरह तरह से अपनी बात रख रहे हैं। अनुभव आए दिन सोशल मीडिया पर अपनी बात वेबाक तरीके से रखते हैं।

महाराष्ट्र सरकार पर किया अनुभन ने ट्वीट 

मशहूर फिल्म निर्देशक अनुभव सिन्हा ने भी ट्वीट किया। हालांकि यह ट्वीट देवेंद्र फणनवीस के शपथ लेने से पहले का है। अनुभव सिन्हा ने कटाक्ष करते हुए ट्वीट किया था- 'मेरा ड्राइवर मुझसे कह रहा है- ‘सर कार बन तो गयी है, पर टिक टिक टिक टिक की आवाज आ रही है, टाइम बम तो नहीं लगा दिया किसी ने?’

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

क्रिकेटDelhi Capitals vs Mumbai Indians: मैच से पहले मुंबई इंडियंस को बड़ा झटका, हार्दिक पांड्या बाहर, एमआई ने डीसी के खिलाफ किए 3 बदलाव

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?