लाइव न्यूज़ :

दिलीप कुमार और राज कपूर की दोस्ती से ऋषि कपूर का था ये खास कनेक्शन, सायरा बानो ने 'चिंटू' को लेकर कही दिल छू लेने वाली बात

By अमित कुमार | Updated: May 1, 2020 19:50 IST

अभी तक फैंस इरफान खान की मौत की खबर से ऊबर भी नहीं पाए थे कि लेजेन्ड एक्टर ऋषि कपूर की मौत की खबर से एक बार फिर पूरे देश में खलबली मचा दी है। गुरूवार को मुंबई में ऋषि कपूर ने आखिरी सांस ली।

Open in App
ठळक मुद्देऋषि कपूर की बेटी रिद्धिमा कपूर पापा को आखिरी बार नहीं देख पाईं। ऋषि कपूर का निधन मुंबई में हुआ और रिद्धिमा दिल्ली में थीं। रिद्धिमा ने इंस्टाग्राम पर ऋषि कपूर के एक साथ एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा, ‘‘ पापा, मुझे आपसे प्यार है और हमेशा रहेगा। मेरे सबसे शक्तिशाली योद्धा भगवान आपकी आत्मा को शांति दे।

बॉलीवुड के रोमांस किंग बनकर हसीनाओं के दिलों पर राज करने वाले एक्टर ऋषि कपूर अब हमारे बीच नहीं हैं। ऋषि कपूर के अंतिम संस्कार के समय पत्नी नीतू सिंह, बेटे रणबीर कपूर, ऋषि के बड़े भाई रणधीर, भतीजी करीना कपूर खान, उनके पति सैफ अली खान, अभिनेता अभिषेक बच्चन, रणबीर कपूर की प्रेमिका आलिया भट्ट और अनिल अंबानी मौजूद थे।  

ऋषि कपूर के निधन पर अब महान एक्टर दिलीप कुमार और उनकी पत्नी सायरा बानो ने शोक व्यक्त किया है। दिलीप कुमार के ट्विटर हैंडल पर सायरा बानो ने लिखा, 'ऋषि कपूर से बहुत ज्यादा प्यार मिला। ऋषि हमेशा कुछ ऐसा करते थे जो निजी जीवन में बहुत ही मायने रखती थी। इतने टाइम बाद भी वह पुराने अंदाज में ही लोगों को फैमिली फंक्शन का बुलावा भेजा करते। ऋषि कपूर हमेशा जुड़े रहे और उन्होंने दिलीप कुमार और राज कपूर की दोस्ती को जिंदा रखा।'

वहीं ऋषि कपूर की बेटी रिद्धिमा ने इंस्टाग्राम पर ऋषि कपूर के एक साथ एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा, ‘‘ पापा, मुझे आपसे प्यार है और हमेशा रहेगा। मेरे सबसे शक्तिशाली योद्धा भगवान आपकी आत्मा को शांति दे। हर दिन आपकी ‘फेस टाइम कॉल’ की याद आएगी। अगली मुलाकात तक... पापा ‘आई लव यू’।’’ दिवंगत अभिनेता की भांजी एंव अदाकारा करीना कपूर खान ने अपने पिता रणधीर और ऋषि की एक पुरानी तस्वीर साझा करते हुए लिखा, ‘‘ दो बेहतरीन लड़के... पापा और चिंटू अंकल।’’ 

एक्टर धर्मेन्द्र ने लिखा, ‘‘ सदमे पर सदमा.... ऋषि भी चला गया। कैंसर के खिलाफ उन्होंने एक बड़ी लड़ाई लड़ी। वह मेरे बेटे जैसे था। बेहद दुखी हूं। परिवार के साथ मेरी प्रार्थनाएं हैं।’’ निर्देशक अनुराग कश्यप ने ऋषि को एक ‘‘बेबाक’’ और ‘‘संवेदनशील’’ इंसान की तरह याद किया। फिल्मकार जोया अख्तर ने ऋषि की फिल्म ‘कर्ज’ के लिए अपनी दीवानगी जाहिर करते हुए उन्हें यााद किया। उन्होंने लिखा, ‘‘ मोन्टी: तुमने कभी किसी से प्यार किया? आठ साल की मैं : हां तुमसे। यह कभी नहीं बदलेगा। आपके जाने का बेहद दुख है लेकिन आप हमारे जीवन में थे इस बात का गहरा आभार है।’’ 

टॅग्स :ऋषि कपूरराज कपूरदिलीप कुमारबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!