लाइव न्यूज़ :

फिल्मों के अंत में बार-बार मार दिए जाने से दिलीप कुमार को होने लगी थी चिंता, बदलना चाहते थे अपनी छवि

By अनिल शर्मा | Updated: July 7, 2021 13:11 IST

करीब 23 साल पहले दिए एक इंटरव्यू में दिलीप कुमार ने कहा था कि फ़िल्मी कहानियों में ह्यूमर, कॉमेडी ड्रामा और क्लाइमेक्स जैसे जरूरी एलिमेंट्स तो उठा लिए जाते थे (तब), लेकिन जिस मैटेरियल में एक्टर के परफॉर्मेंस की गुंजाइश हो वो ही नहीं रहता था।

Open in App
ठळक मुद्दे6 दशक तक दिलीप कुमार ने बॉलीवुड में अपने काम से लोगों को काफी प्रभावित किया60 से अधिक फिल्मों में कई तरह की भूमिकाएं निभाईंवे संजीदा इंसान की छवि से मुक्त होना चाहते थे

6 दशक के लंबे फिल्मी करियर में महज 60 फिल्में करने वाले दिलीप कुमार (Dilip Kumar) अपनी संजीदगी के लिए जाने जाते थे। 6 दशक के सफर में उन्होंने हर वो किरदार किया जिसकी वजह से वे एक महान अभिनेता के तौर पर जाने गए। हालांकि संजीदा इंसान के रूप में एक जैसी भूमिकाओं ने उनके अंदर के एक्टर को बेचैन कर दिया था। वह इसको लेकर बहुत चिंतित भी हुए थे।

करीब 23 साल पहले दिए एक इंटरव्यू में दिलीप कुमार ने कहा था कि फ़िल्मी कहानियों में ह्यूमर, कॉमेडी ड्रामा और क्लाइमेक्स जैसे जरूरी एलिमेंट्स तो उठा लिए जाते थे (तब), लेकिन जिस मैटेरियल में एक्टर के परफॉर्मेंस की गुंजाइश हो वो ही नहीं रहता था। अब इसके बिना कलाकार अपने किरदार से आगे बढ़कर काम नहीं कर सकता।  दिक्कत ये थी कि कुछ छोटी चीजों को छोड़ दिया जाए तो बहस के लिए स्पेस भी नहीं था। 

उस दौर में एक्टर को एक ही खांचे में फिट कर देने से उन्हें आगे की सफर को लेकर चिंता होने लगी थी।  दिलीप कुमार बताते हैं कि उन्हें लगातार कई फिल्मों के अंत में मरना पड़ा। इस पर उन्हें चिंता होने लगी कि यदि अगली फिल्म में फिर मरना पड़ा, तो वे कौन सा नयापन लाएंगे। उन्होंने तब कहा था कि मरने के सारे आइडिया खर्च हो चुके थे।

दिलीप कुमार ने राजकपूर का भी उदाहरण देते हुए कहा था कि उन्हें भी एक ही खांचे में ढाल दिया गया था जबकि वे कमाल के और ड्रामा के बेमिसाल आर्टिस्ट थे। ऐसा भी नहीं है कि और राजकपूर ने भी इससे बाहर निकलने की कोशिश नहीं की। खैर दिलीप कुमार ने अपनी ट्रेजडी वाली छवि को राम-श्याम और शबनम के जरिए तोड़ा।  दिलीप साहब को खूब पसंद किया गया। ये फ़िल्में अपने वक्त की बड़ी हिट्स में शुमार हैं।

टॅग्स :दिलीप कुमारबॉलीवुड गॉसिपबॉलीवुड के किस्से
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!