लाइव न्यूज़ :

द‍िलीप कुमार का निधन: शाम 5 बजे जुहू के सांताक्रूज कब्रिस्तान में किया जाएगा सुपुर्दे खाक

By अनिल शर्मा | Updated: July 7, 2021 09:27 IST

दिलीप कुमार 98 वर्ष के थे। हिंदी फिल्म जगत में ‘ट्रेजेडी किंग’ के नाम से मशहूर हुए दिलीप कुमार मंगलवार से हिंदुजा अस्पताल की गैर-कोविड गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) में भर्ती थे। कुमार का इलाज कर रहे डॉ. जलील पारकर ने कहा कि लंबी बीमारी के कारण सुबह साढ़े सात बजे उनका निधन हो गया।

Open in App
ठळक मुद्देदिलीप कुमार का लंबी बीमारी के बाद बुधवार सुबह 7ः30 बजे निधन हो गयावह 98 साल के थे और सांस संबंधी बीमारी से जूझ रहे थेशाम 5 बजे सांताक्रूज के क्रबिस्तान में उन्हें सुपुर्दे खाक किया जाएगा

 

जाने-माने अभिनेता दिलीप कुमार का लंबी बीमारी के बाद बुधवार सुबह 7ः30 बजे निधन हो गया। दिलीप कुमार के पारिवारिक दोस्त फैजल फारुखी के मुताबिक दिवंगत एक्टर को शाम 5 बजे जुहू के सांताक्रूज क्रबिस्तान में सुपुर्दे खाक किया जाएगा। फिलहाल दिलीप कुमार के पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए अस्पताल से घर ले जाया जाएगा। इसके बाद शाम को उन्हें सांताक्रूज में सुपुर्दे खाक किया जाएगा।

दिलीप कुमार 98 वर्ष के थे। हिंदी फिल्म जगत में ‘ट्रेजेडी किंग’ के नाम से मशहूर हुए दिलीप कुमार मंगलवार से हिंदुजा अस्पताल की गैर-कोविड गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) में भर्ती थे। कुमार का इलाज कर रहे डॉ. जलील पारकर ने कहा कि लंबी बीमारी के कारण सुबह साढ़े सात बजे उनका निधन हो गया। कुमार के पारिवारिक मित्र फैजल फारूकी ने अभिनेता के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर लिखा, ‘भारी मन और बेहद दु:ख के साथ, मैं यह घोषणा कर रहा हूं कि कुछ मिनट पहले हमारे प्यारे दिलीप साहब का निधन हो गया। हम अल्लाह के बंदे हैं और हमें उनके पास ही लौटकर जाना होता है।

दिलीप कुमार को पिछले एक महीने में कई बार अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हिंदी फिल्मों के सबसे लोकप्रिय अभिनेताओं में गिने जाने वाले दिलीप कुमार ने 1944 में ‘ज्वार भाटा’ फिल्म से अपने कॅरियर की शुरुआत की थी और अपने पांच दशक लंबे कॅरियर में ‘मुगल-ए-आजम’, ‘देवदास’, ‘नया दौर’ तथा ‘राम और श्याम’ जैसी अनेक हिट फिल्में दीं। वह आखिरी बार 1998 में आई फिल्म ‘किला’ में नजर आए थे।

द‍िलीप कुमार के न‍िधन का दुखद जानकारी के बाद अक्षय कुमार ने ट्वीट क‍िया है, 'शायद पूरी दुन‍िया के लिए वह कई सारे हीरो होंगे, लेकिन हम एक्‍टरों के ल‍िए वही असली हीरो थे... द‍िलीप कुमार सर अपने साथ एक पूरे युग को ले गए हैं. मेरी संवेदनाएं परिवार के साथ हैं. ओम शांति.'

टॅग्स :दिलीप कुमारबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्की4 साल बाद टूटी मौनी रॉय की शादी, तलाक की खबरों पर तोड़ी चुप्पी

बॉलीवुड चुस्कीब्लैक ऑफ-शोल्डर गाउन में मृणाल ठाकुर का ग्लैमरस लुक वायरल

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार

बॉलीवुड चुस्की'आखिरी सवाल' मूवी रिव्यू: कलाकारों के अभिनय ने जीता दिल, जानिए कैसी है फिल्म 'आखिरी सवाल'

बॉलीवुड चुस्कीअदिति शर्मा और हम्द खान की "इश्क ज़ालिम है" वीनस म्यूजिक पर रिलीज !

बॉलीवुड चुस्कीकन्नड़ एक्टर दिलीप राज का निधन, 48 की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से तोड़ा दम