लाइव न्यूज़ :

दिलीप कुमार को 97वें जन्मदिन पर मिला खास सम्मान, दिया गया ये खास तोहफा

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: December 14, 2019 09:13 IST

वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स ने दिग्गज कलाकार को भारतीय सिनेमा और सामाजिक कार्यों में उनके अतुलनीय योगदान के लिए गोल्डन एरा ऑफ बॉलीवुड ऑनक का सम्मान प्रदान किया है।

Open in App
ठळक मुद्देहिंदी सिनेमा जगत के दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार ने हाल ही में अपना 97वां जन्मदिन मनाया है।दिलीप कुमार ने 11 दिसंबर को अपना जन्मदिन मनाया है।

हिंदी सिनेमा जगत के दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार ने हाल ही में अपना 97वां जन्मदिन मनाया है। दिलीप कुमार ने 11 दिसंबर को अपना जन्मदिन मनाया है। दिलीप साहब के जन्मदिन पर हर किसी ने उनको जन्मदिन पर शुभकानाएं दीं। उनको सेलेब्स से लेकर फैंस ने बधाईं दीं।अह इस खास मौके पर वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स पर उनको सम्मान दिया गया है।

दिलीप कुमार को वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स लंदन ने  उन्हें उनके योगदान के लिए सम्मानित कर इस मौके को और भी खास कर दिया है। ऐसे में दिलीप कुमार के नाम एक और सम्मान हो गया है।

वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स ने दिग्गज कलाकार को भारतीय सिनेमा और सामाजिक कार्यों में उनके अतुलनीय योगदान के लिए गोल्डन एरा ऑफ बॉलीवुड ऑनक का सम्मान प्रदान किया है। देश के दूसरे सबसे बड़े सम्मान पद्म विभूषण से सम्मानित दिलीप कुमार का नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में भी सबसे ज्यादा सम्मान पाने वाले भारतीय अभिनेता के तौर पर दर्ज है।

लंदन में ये सम्मान दिलीप कुमार के भाई असलम खान, उनकी बहनों सईदा खान, फरीदा खान और दिलीप कुमार की पत्नी सायरा बानो को प्रदान किया गया। ऐसे में दिलीप कुमार के फैंस उनके इस सम्मान से खासा खुश हैं।

टॅग्स :दिलीप कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीSaira Bano birthday Special: 80 साल की हुईं सायरा बानो, बेहद खास है उनकी और दिलीप कुमार की लव स्टोरी

विश्वPakistan: दिवंगत अभिनेता दिलीप कुमार का पुश्तैनी घर गिरने की कगार पर है, 'निशान-ए-इम्तियाज' का आशियाना कभी भी मिल सकता है धुल की गुबार में

बॉलीवुड चुस्कीदेश के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी बनना चाहते थे दिलीप कुमार, सायरा बानो ने थ्रोबैक फोटो साझा कर किया खुलासा

बॉलीवुड चुस्कीदिलीप कुमार को मरणोपरांत मिले पुरस्कार को लेते हुए रो पड़ीं सायरा बानो, कहा- वे देश के कोहिनूर थे, उन्हें भारत रत्न मिलना चाहिए

बॉलीवुड चुस्कीमुझे जिंदगी में साहब की बहुत जरूरत है, दिलीप कुमार के बिना परेशान हुईं सायरा बानो, लोगों से मिलना-जुलना हुआ बंद

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया