लाइव न्यूज़ :

Dilip Kumar Health Update: जानें अब कैसी है दिलीप कुमार की तबीयत, दोस्त ने कही ये बात

By अनिल शर्मा | Updated: July 1, 2021 10:00 IST

दिलीप कुमार को बार-बार रुटिन चेकअप के लिए अस्पताल ले जाया जाता है। 29 जून को उनकी तबीयत बिगड़ी तो घरवालों ने एहतियातन उन्हें भर्ती कराने का निर्णय लिया। ताकि डॉक्टर्स की निगरानी में उनकी सेहत का देखभाल हो सके।

Open in App
ठळक मुद्देदिलीप कुमार की तबीयत अब ठीक हैहालांकि एहतियात के तौर पर अभी भी आईसीयू में हैंफैमिली फ्रेंड फैसल फारुकी ने ट्वीट कर दिलीप कुमार की तबीयत के बारे में जानकारी दी

बॉलीवुड के वेटरन एक्टर दिलीप कुमार को सांस लेने में दिक्कत की वजह से बुधवार मुंबई के खार स्थित हिंदुजा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एहतियात के तौर पर उन्हें आईसीयू में रखा गया है।  कुछ दिनों पहले भी दिलीप कुमार को छाती में दर्द और सांस लेने में दिक्कत की शिकायतों के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था जिसकी जानकारी उनके करीबी फैमिली फ्रेंड फैसल फारुकी ने दी थी। दिलीप कुमार बीते काफी समय से स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों से गुजर रहे हैं।

इस बीच फैमिली फ्रेंड फैसल फारुकी ने दिलीप कुमार की तबीयत के बारे में जानकारी दी है। फैसल ने इस बाबात देर रात एक ट्वीट किया। फैसल फारुकी ने दिलीप कुमार के ट्विटर हैंडल से उनकी तबीयत के बारे में जानकारी देते हुए लिखा- 'ऐक्टर को उम्र संबंधी दिक्कतों के कारण हिंदुजा अस्पताल, खार में भर्ती कराया गया है। दिलीप साहब की उम्र 98 हैं, जिसके कारण उन्हें कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। साब ने आपके प्यार और प्रार्थना की सराहना की है।' 

गौरतलब है कि बीते 6 जून को भी 98 वर्षीय अभिनेता को सांस संबंधी परेशानियों की वजह से हिंदुआ में भर्ती कराया गया था। 11 जून को उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया था। दिलीप कुमार को छुट्टी मिलने पर उनकी पत्नी सायरा बानो ने कहा कि हम बहुत खुश हैं, उनके फेफड़ों से तरल पदार्थ निकाल दिया गया है। वह अब घर जा रहे हैं। उनके (दिलीप कुमार) लिए प्रार्थना करने के लिए हम सभी समर्थकों का शुक्रिया अदा करते हैं।'

मालूम हो कि दिलीप कुमार को बार-बार रुटिन चेकअप के लिए अस्पताल ले जाया जाता है। 29 जून को उनकी तबीयत बिगड़ी तो घरवालों ने एहतियातन उन्हें भर्ती कराने का निर्णय लिया। ताकि डॉक्टर्स की निगरानी में उनकी सेहत का देखभाल हो सके।

टॅग्स :दिलीप कुमारबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!