लाइव न्यूज़ :

डॉक्टर का दावा- एडवांस्ड प्रोस्टेट कैंसर से जूझ रहे थे दिलीप कुमार, किडनी भी हो गई थी फेल

By अनिल शर्मा | Updated: July 8, 2021 16:18 IST

डॉक्टरों ने कहा कि उनका पिछले तीन से चार महीने से इलाज चल रहा था। “ प्यूरल कैविटी में पानी भर गया था। जिसे कई बार हटाया गया। उनकी किडनी भी फेल हो गई थी।

Open in App
ठळक मुद्दे दिलीप कुमार एडवांस्ड प्रोस्टेट कैंसर से जूझ रहे थे. किडनी भी हो गई थी फेलदिलीप कुमार की बीपी भी बढ़ गई थी, शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी हो गई थीब्लड ग्रुप ओ निगेटिव होने से ब्लड डोनर भी नहीं मिल पाए

Dilip Kumar Had Cancer: ट्रैजडी किंग दिलीप कुमार दुनिया से विदा हो गए। उन्होंने बुधवार को मुंबई के हिंदुजा हॉस्पिटल में अंतिम सांस ली। डॉक्टर के मुताबिक उन्हें सांस लेने में दिक्कतें आ रही थीं। वहीं इस बीच इंडियन एक्सप्रेस ने एक डॉक्टर के हवाले से बताया है कि दिलीप कुमार को कैंसर था। रिपोर्ट के मुताबिक दिलीप कुमार एडवांस्ड प्रोस्टेट कैंसर से जूझ रहे थे। और पूरे शरीर में फैल चुका था। 

किडनी भी हो गई थी फेल

रिपोर्ट में डॉक्टर के हवाले से लिखा गया है कि दिलीप कुमार की प्यूरल कैविटी में पानी भर गया था। जिसे कई बार हटाया गया। उनकी किडनी भी फेल हो गई थी। डॉक्टर ने ये भी बताया है कि दिलीप कुमार को ब्लड ट्रांसफ्यूजन की कई बार जरूरत पड़ी थी।

दिलीप कुमार को करीब 15 दिन पहले अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों ने कहा कि उनका पिछले तीन से चार महीने से इलाज चल रहा था। “ प्यूरल कैविटी में पानी भर गया था। जिसे कई बार हटाया गया। उनकी किडनी भी फेल हो गई थी। डॉक्टर के मुताबिक उन्होंने दिलीप कुमार का आखिरी बार भी ब्लड ट्रांसफ्यूजन किया गया लेकिन यह काम नहीं आया।

दिलीप कुमार की बीपी बढ़ गई थी, शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी हो गई थी

पिछले कुछ दिनों से दिलीप कुमार की बीपी भी बढ़ गई थी। इसके साथ ही उनके शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी हो गई थी। डॉक्टर ने कहा, "कैंसर फैलने से उनका इलाज करना मुश्किल हो गया। डॉक्टर के मुताबिक दिलीप कुमार का रक्त समूह दुर्लभ ओ निगेटिव था, जिसके ब्लड डोनर का मिलना भी मुश्किल हो गया।

पीडी हिंदुजा अस्पताल के चीच ऑपरेटिंग ऑफिसर डॉ जॉय चक्रवर्ती ने बताया कि कुमार ने सुबह सात बजे से पहले अंतिम सांस ली। लीलावती अस्पताल में लंबे समय तक कुमार का इलाज करने वाले पल्मोनोलॉजिस्ट डॉ जलील पारकर ने कहा कि अभिनेता उम्र से संबंधित कई समस्याओं से पीड़ित थे। पारकर, कार्डियोलॉजिस्ट डॉ नितिन गोखले, यूरोलॉजिस्ट डॉ अनीता पटेल और सर्जन डॉ जयदीप पालेप के साथ मिलकर दिलीप कुमार का इलाज करने वाली टीम का हिस्सा थे। दिलीप कुमार के निधन के समय गोखले मौजूद थे।

टॅग्स :दिलीप कुमारसायरा बानोबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!