लाइव न्यूज़ :

डर था कि कहीं मौनी के सामने बंदर ना लगूं, 'दिल गलती कर बैठा' गाने में फीचर होने को लेकर बोले जुबिन नौटियाल

By अनिल शर्मा | Updated: October 2, 2021 09:29 IST

जुबिन के मुताबिक मौनी ने उनसे पहली मुलाकात में कहा था, मुझे आपका नया गाना राता लंबिया बहुत पसंद है। और आपकी आवाज भी मुजे बहुत पसंह है और मैंने इनसे कहा कि हमें आपसे मोहब्बत है। 

Open in App
ठळक मुद्देजुबिन ने बताया कि दिल गलती कर बैठा है गाने में अभिनय को लेकर वे बहुत नर्वस थेउनको इस बात का डर था कि कहीं मौनी रॉय के सामने बंदर ना लगूंयूट्यूब पर यह गाना काफी वायरल हो रहा है जिसे 5 करोड़ से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है

बॉलीवुड के ट्रेंडिंग गायक जुबिन नौटियाल और खूबसूरत अभिनेत्री मौनी रॉय इन दिनों अपने गाने- दिल गलती कर बैठा है को लेकर खासे चर्चा में हैं। गाने ने यूट्यूब पर 54 मिलियन से भी ज्यादा व्यूज हाासिल कर लिए हैं। जुबिन ने ना सिर्फ इस गाने में अपनी आवाज दी है बल्कि वे वीडियो में फीचर भी हुए हैं। इसी को लेकर अपने एक हालिया साक्षात्कार में उन्होंने कहा है कि उन्हें इस बात का डर लग रहा था कि कहीं मौनी रॉय के सामने बंदर ना लगें।

एबीपी न्यूज से बातचीत में जुबिन और मौनी रॉय ने एक-दूसरे को लेकर अपने विचारों को साझा किया। जुबिन ने बताया कि मौनी से वह पहली बार सेट पर ही मिले, इससे पहले उनकी कभी मुलाकात नहीं हुई। वहीं मौनी रॉय ने जुबिन को जादुई बताते हुए कहा कि वह उनकी आवाज की बहुत बड़ी फैन हैं और गायक से पहली मुलाकात में इस बात का इजहार किया।

जुबिन के मुताबिक मौनी ने उनसे पहली मुलाकात में कहा था, मुझे आपका नया गाना राता लंबिया बहुत पसंद है। और आपकी आवाज भी मुजे बहुत पसंह है और मैंने इनसे कहा कि हमें आपसे मोहब्बत है। जुबिन की बात पर मौनी आगे कहती हैं कि मैं इनकी बहुत-बहुत बड़ी फैन हूं। मैं इनका एक गाना रोज सुनती है। और पहला गाना वही सुनती हूं। तनाव को दूर कर देता है। 

गाने में डांस और अभिनय को लेकर जुबिन ने कहा कि कोरियोग्राफर विजय गांगुली ने जब स्टेप दिखाए तो मैंने निर्देशक से कह दिया था कि ये मुझसे नहीं हो पाएगा। लेकिन उन्होंने कहा कि हो जाएगा। कल तक हो जाएगा। जुबिन ने कहा कि मौनी को वो स्टेप याद करने में 2 मिनट लगे लेकिन मुझे दो दिन करसरत करनी पड़ी। मौनी ने कहा कि एक्टिंग आंखों में होती हैं। और ये बहुत अच्छे एक्टर हैं। दिल गलती कर बैठा है गीत जुबिन ने गाया है और संगीत दिया है मीत ब्रोस ने।

टॅग्स :जुबिन नौटियालमौनी रॉयहिन्दी सिनेमा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!