लाइव न्यूज़ :

कार्तिक आर्यन ने इस चीनी ब्रांड को किया दरकिनार! ठुकराई करोड़ों की डील, जानें पूरा मामला

By मनाली रस्तोगी | Updated: July 9, 2020 21:10 IST

ऐसी खबरें सामने आ रही हैं कि बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) ने चीनी ब्रांड ओप्पो (Oppo) का प्रमोशन करने से मना कर दिया है। हालांकि, एक्टर की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

Open in App
ठळक मुद्देकार्तिक आर्यन पहले ओप्पो फोन के ब्रांड को बढ़ावा देते थे, लेकिन अब खबरें सामने आई हैं कि उन्होंने इसे ना कह दिया हैहालांकि इसपर कार्तिक आर्यन की ओर से अभी आधिकारिक बयान नहीं आया है

भारत और चीन के बढ़ते विवाद के बीच कयास लगाए जा रहे हैं कि बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) ने चीनी ब्रांड ओप्पो (Oppo) का प्रमोशन करने से मना कर दिया है। बताया जा रहा है कि एक्टर ने जिस डील को रिजेक्ट किया है, वो कई करोड़ रुपए का सौदा था। वहीं, जानकारी के अनुसार पहले कार्तिक आर्यनओप्पो फोन का प्रमोशन करते थे। हालांकि, माना जा रहा है कि ऐसा करने वाले कार्तिक पहले बॉलीवुड स्टार हैं।

कार्तिक ने नहीं की पुष्टि

बता दें, कार्तिक आर्यन की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। मगर कार्तिक द्वारा सोशल मीडिया पर पोस्ट की गई एक तस्वीर को देखते हुए ये माना जा रहा है कि उन्होंने ओप्प्पो का प्रमोशन ना करने का फैसला लिया है। इस तस्वीर में एक्टर अपने एप्पल आईफोन से बादलों की तस्वीरें खींचते हुए नजर आ रहे हैं।

पिछले महीने 59 चीनी ऐप्स पर लगा था प्रतिबंध

मालूम हो, भारत सरकार ने पिछले महीने 59 चीनी ऐप्स पर प्रतिबंध लगा दिया था, जिसमें टिकटॉक, शेयरइट और वीचैट जैसे एप भी शामिल हैं। वहीं, कार्तिक आर्यन के वर्क फ्रंट की बात करें तो वो जल्द ही एक एक्ट्रेस जान्हवी कपूर के साथ फिल्म 'दोस्ताना 2' (Dostana 2) में नजर आने वाले हैं। इसके अलावा वो कियारा अडवानी (Kiara Advani) के साथ भी फिल्म 'भूल भुलैया 2' (Bhool Bhulaiyaa 2) में दिखाई देंगे।

 

टॅग्स :कार्तिक आर्यनओप्पोबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्की4 साल बाद टूटी मौनी रॉय की शादी, तलाक की खबरों पर तोड़ी चुप्पी

बॉलीवुड चुस्कीब्लैक ऑफ-शोल्डर गाउन में मृणाल ठाकुर का ग्लैमरस लुक वायरल

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार

बॉलीवुड चुस्की'आखिरी सवाल' मूवी रिव्यू: कलाकारों के अभिनय ने जीता दिल, जानिए कैसी है फिल्म 'आखिरी सवाल'

बॉलीवुड चुस्कीअदिति शर्मा और हम्द खान की "इश्क ज़ालिम है" वीनस म्यूजिक पर रिलीज !

बॉलीवुड चुस्कीकन्नड़ एक्टर दिलीप राज का निधन, 48 की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से तोड़ा दम